बिजनेस

ICICI Bank Price Target: आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने 6 महीने में दिया 14 फीसदी रिटर्न, आगे भी कमाई का चांस, जानें कितना है टार्गेट

ICICI Bank share price target 2024, ICICI Bank share News: कोटक इंस्टीट्यूशनल ब्रोकरेज ने मौजूदा मार्केट प्राइस पर शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। इसने आईसीआईसीआई बैंक के लिए BUY रेटिंग दी है और साथ ही 1,220 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 14.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

आईसीआईसीआई बैंक शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीआईसीआई बैंक के लिए BUY रेटिंग
  • 1220 रु का है टार्गेट
  • शेयर ने 6 महीने में दिया 14 फीसदी रिटर्न

ICICI Bank Share Price Target: शुक्रवार को करीब 2 बजे बीएसई पर आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक 9.75 रु या 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 1065.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका शेयर 1055.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 1053.40 रु पर खुला। बीते 52 हफ्तों में इसका टॉप लेवल 1,116.45 रु और निचला स्तर 881.65 रु रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस साल अब तक इस शेयर में 6.39 फीसदी की तेजी आई है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 14 फीसदी रहा है। एक और तीन साल का रिटर्न 19.45 फीसदी और 88 फीसदी रहा। अब शेयर फायदा करा सकता है या नहीं, आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म की राय।

ये भी पढ़ें -

शेयर के लिए BUY रेटिंग

कोटक इंस्टीट्यूशनल ब्रोकरेज ने मौजूदा मार्केट प्राइस पर शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। इसने आईसीआईसीआई बैंक के लिए BUY रेटिंग दी है और साथ ही 1,220 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से करीब 14.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे

आईसीआईसीआई बैंक ने तिमाही दर तिमाही वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 36,694 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की दर्ज की, जो कि FY24 की दूसरी तिमाही में यह 34,920 करोड़ रुपये थी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article