बिजनेस

ITC Share Target: ITC की सब्सिडियरी ने 485 करोड़ में खरीदी नई कंपनी, शेयर कराएगा फायदा ! ब्रोकरेज फर्म ने दिया 460 रु का टार्गेट

ITC Share Price Target 2024: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आईटीसी स्टॉक को मौजूदा मार्केट प्राइस पर 'Add' करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए टार्गेट प्राइस 460 रु का रखा है। यानी ये मौजूदा स्तर से 8 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

ITC के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म ने दिया 460 रु का टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC की सब्सिडियरी ने खरीदी नई कंपनी
  • ब्रोकरेज फर्म ने ITC को दी BUY रेटिंग
  • 460 रु दिया है टार्गेट

ITC Share Price Target: आईटीसी की सब्सिडियरी कंपनी आईटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड ने 485 करोड़ रुपये की कैश डील में ब्लेजेक्लान टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। ब्लेजेनक्लान एक AWS प्रीमियर पार्टनर, स्नोफ्लेक एलीट पार्टनर और ग्लोबल लेवल पर ग्राहकों को क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। इस खबर का आईटीसी के शेयर पर पॉजिटिव पर असर पड़ता दिख रहा है शुक्रवार को बीएसई पर करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 5.55 रु या 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 424.50 रु पर है। आगे ये शेयर और भी फायदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें -

कितना है ITC शेयर का टार्गेट

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आईटीसी स्टॉक को मौजूदा मार्केट प्राइस पर 'Add' करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए टार्गेट प्राइस 460 रु का रखा है। यानी ये मौजूदा स्तर से 8 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

कितनी है ITC का मार्केट कैपिटल

बीएसई के डेटा के अनुसार आईटीसी की मार्केट कैपिटल 5.30 लाख करोड़ रु है। हालांकि 2024 में अब तक इसका शेयर 9.15 फीसदी गिरा है, जबकि 3 साल में शेयर ने 104 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका पिछले 52 हफ्तों का टॉप स्तर 499.60 रु और निचला स्तर 396 रु रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article