बिजनेस

Stock Market Closing: साल के आखिरी दिन कैसा रहा शेयर बाजार का हाल, कहां बना और कहां डूबा पैसा?

Share Market Closing: साल के आखिरी दिन शेयर बाजार के ज्यादातर बड़े इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex-Nifty दोनों आधा-आधा फीसदी बढ़कर बंद हुए। इसके अलावा एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो बुलिश रहा, जिसके चलते मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती देखने को मिली। NSE पर कारोबार के दौरान 74 शेयर अपर सर्किट में बंद हुए।

Image

बाजार में जोरदार तेजी। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stock Market Today: 2025 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मिलाजुला रहा है। हालांकि, इस वर्ष का आखिरी ट्रेडिंग सेशन तमाम निवेशकों के लिए उत्साहजनक रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ब्रॉड मार्केट और सेक्टरल मार्केट के तमाम इंडेक्स में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। खासतौर पर Nifty Metals ने ओवरऑल मार्केट सेंटिमेंट्स को मजबूती दी।

कैसा रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन?

Sensex बुधवार को 84,793.58 अंक पर ओपन हुआ। ओपनिंग सेशन में सुस्त कारोबार के साथ 84,705.57 के इंट्रा डे लो तक गिरा। हालांकि, दोपहर बाद हुई खरीदारी के चलते 85,437.17 अंक के इंट्रा डे हाई तक उछल गया। दिन के आखिर में 0.64% की तेजी के साथ 545.52 अंक बढ़कर 85,220.60 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में Tata Steel 2.45 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं, TCS 1.29 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा।

Nifty की ओपनिंग 25,971.05 अंक पर हुई। शुरुआती दौर में 25,969 के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद शुरू हुई रिकवरी के दौरान 26,187.95 अंक के इंट्रा डे हाई तक उछल गया। दिन के आखिर में 0.74% की तेजी के साथ 190.75 अंक उछलकर 26,129.60 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान JSW Steel 4.88 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं, 1.13 फीसदी गिरावट के साथ TCS टॉप लूजर रहा।

मार्केट ब्रेड्थ हुई मजबूत

NSE पर बुधवार को 3,250 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,222 स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली, जबकि 936 में बिकवाली हावी रही। इस तरह एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो बुल्स के फेवर में रहा। वहीं, इस दौरान 68 स्टॉक्स 52 Week High पर ट्रेड करते दिखे, जबकि 83 स्टॉक्स 52 Week Low पर रहे। इसके अलावा 74 शेयरों में बुधवार के कारोबार के दौरान Upper Circuit हिट हुआ, जबकि 60 शेयर लोअर सर्किट में रहे। NSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 473.64 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 5.27 लाख करोड़ डॉलर रहा।

ब्रॉड और सेक्टरल मार्केट कैसा रहा?

ब्रॉड मार्केट : ब्रॉड मार्केट में आज मजबूती साफ दिखी, जहां लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट ने भी रफ्तार पकड़ी। Nifty 100, Nifty 200 और Nifty 500 सभी में करीब 0.8–0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जो यह संकेत देती है कि बाजार की तेजी सिर्फ चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। खास बात यह रही कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों का रिस्क-एपेटाइट मजबूत दिखा। वहीं, India VIX में गिरावट यह बताती है कि बाजार में घबराहट कम हुई है और निवेशक आगे की तेजी को लेकर ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

इंडेक्सक्लोजिंग% बदलाव
NIFTY 10026,689.30+0.78%
NIFTY 20014,533.50+0.81%
NIFTY 50023,871.55+0.86%
NIFTY MIDCAP 5017,254.05+1.14%
NIFTY MIDCAP 10060,484.50+0.95%
NIFTY SMALLCAP 10017,713.95+1.11%
NIFTY MICROCAP 25022,545.85+1.41%
INDIA VIX9.48-2.09%
सेक्टरल मार्केट : सेक्टरल फ्रंट पर बाजार की तेजी ब्रॉड बेस्ड रही। Oil & Gas, Metal, PSU Bank और Consumer Durables जैसे साइक्लिक और वैल्यू सेक्टरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। खासकर Oil & Gas इंडेक्स में करीब 2.7 फीसदी की उछाल ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। वहीं, IT सेक्टर हल्की कमजोरी के साथ एकमात्र बड़ा लूजर रहा, जो ग्लोबल अनिश्चितताओं और वैल्यूएशन कंसर्न की ओर इशारा करता है। कुल मिलाकर, सेक्टरल रोटेशन साफ दिखा, जहां निवेशक डिफेंसिव से निकलकर ग्रोथ और साइकलिकल सेक्टरों की ओर शिफ्ट करते नजर आए।
सेक्टरक्लोजिंग% बदलाव
NIFTY AUTO28,189.60+1.08%
NIFTY FMCG55,475.65+0.80%
NIFTY IT37,884.05-0.30%
NIFTY METAL11,167.65+1.45%
NIFTY PHARMA22,723.65+0.81%
NIFTY PSU BANK8,533.15+1.21%
NIFTY PRIVATE BANK28,721.15+1.01%
NIFTY REALTY877.95+0.94%
NIFTY CONSUMER DURABLES36,756.00+1.56%
NIFTY OIL & GAS12,231.20+2.66%

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article