बिजनेस

Online Share Transfer: पैसे की तरह ट्रांसफर करें शेयर, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Online Share Transfer: आप ऑनलाइन ही शेयर ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी एक डीमैट खाते से दूसरे डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

Image

पैसे की तरह ट्रांसफर हो जाएंगे शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन शेयर करें ट्रांसफर
  • 1 जनवरी 2024 से लागू हुआ नया सिस्टम
  • एड करना होगा टार्गेट डीमैट अकाउंट

Online Share Transfer: पहले शेयर ट्रांसफर करने में काफी समय लगता था। मगर ये प्रोसेस आसान हो गई है। अब ट्रेडर आसानी के साथ तेजी से शेयर ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑफ-मार्केट शेयर ट्रांसफर प्रोसेस में बदलाव के बाद ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन की तरह ही शेयर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 1 जनवरी 2024 से नई ऑफ-मार्केट शेयर ट्रांसफर प्रोसेस लागू हो गई है। मगर टार्गेट बेनेफिशियरी डीमैट अकाउंट डिटेल को पहले से एड करना जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो शेयरों का ट्रांसफर नहीं होगा। आगे जानिए शेयर ट्रांसफर करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।

ये भी पढ़ें -

क्या है तरीका

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए बताया है कि 1 जनवरी 2024 से ऑफ-मार्केट ट्रांसफर इंस्ट्रक्शंस सबमिटिंग की प्रोसेस में बदलाव हुआ है।

ये है स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • स्पेसिफाइड फॉर्म भरकर सबमिट करके अपने डीमैट खाते में "बेनेफिशियरी" के रूप में टार्गेट डीमैट अकाउंट (डीपी आईडी, क्लाइंट आईडी और पैन डिटेल) एड करें। इसके लिए स्पेसिफाइ फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको अपने स्टॉकब्रोकर से संपर्क करना होगा
  • डिपॉजिटरी सिस्टम में टार्गेट बेनेफिशियरी डीमैट अकाउंट डिटेल सफलतापूर्वक जोड़ने पर, एक URL लिंक जनरेट होगा, जो डिपॉजिटरी की तरफ से आपके डीमैट खाते के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एडरेस पर भेज दिया जाएगा
  • इस यूआरएल लिंक पर क्लिक करने से आप टार्गेट बेनेफिशियरी डीमैट अकाउंट डिटेल प्रस्तुत करने वाले एक वेब पेज पर पहुंच जाएंगे। टार्गेट बेनेफिशियरी डीमैट अकाउंट की डिटेल को रिव्यू करें और मान्य (वैलिडेट) करें, फिर डिपॉजिटरी से प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
  • ओटीपी सबमिट करने पर, टार्गेट बेनेफिशियरी डीमैट अकाउंट आपके डीमैट खाते में शामिल हो जाएगा, और उसके बाद डिपॉजिटरी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक कंफर्मेशन मैसेज भेजेगी

स्टॉकब्रोकर से लें डिपॉजिटरी की जानकारी

आईसीआईसीआई बैंक ने ईमेल में बताया है कि इसके बाद, मौजूदा सामान्य प्रोसेस को फॉलो करते हुए, ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शुरू करने के लिए डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) जमा करने के लिए प्रोसीड करें।

ध्यान रहे कि भारत में दो डिपॉजिटरी हैं - नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल)। अपने स्टॉकब्रोकर से पहले ही पूछें कौन सी डिपॉजिटरी आपके डीमैट खाते को मैंटेन करती है। फिर ऑफ मार्केट डीमैट ट्रांसफर करने के लिए उस डिपॉजिटरी के सिस्टम का उपयोग करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article