बिजनेस

IPO Open Today: 4 आईपीओ में निवेश का मौका, एक हुआ 24 गुना से अधिक सब्सक्राइब, चेक करें सभी का GMP

IPO Open Today With GMP: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का मेनबोर्ड आईपीओ आज बंद हो जाएगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 21 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 680-715 रु होगा।

Image

4 आईपीओ में निवेश का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले हुए हैं 4 IPO
  • एक IPO आज होगा बंद
  • 3 आईपीओ में 19 मार्च तक निवेश का मौका

IPO Open Today With GMP: सोमवार को कोई नया आईपीओ नहीं खुला। मगर पहले से खुले 4 आईपीओ में निवेश का मौका है। इन 4 में से 3 आईपीओ मंगलवार को बंद होने जा रहे हैं। इनमें एंसर कम्युनिकेशंस (Enser Communications), इन्फ्यूज सॉल्यूशंस (Enfuse Solutions) और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग (KP Green Engineering) शामिल हैं। ये तीनों एसएमई आईपीओ 15 मार्च को खुले थे और 19 मार्च को बंद होंगे। वहीं क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ 14 मार्च को खुला था और आज 18 मार्च को बंद होने जा रहा है। आगे जानिए इन सभी के आईपीओ को अब तक कैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है और इनका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना है।

ये भी पढ़ें -

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज

ये मेनबोर्ड आईपीओ आज बंद हो जाएगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 21 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 680-715 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 300.13 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 20 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 20 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

इसका आईपीओ दोपहर 6.35 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ वॉच के अनुसार क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का जीएमपी 60 रु है।

एनफ्यूज सॉल्यूशंस

ये एसएमई आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। शेयर की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 96 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 22.44 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। एनफ्यूज सॉल्यूशंस का जीएमपी 35 रु है। इसका आईपीओ दोपहर 24.41 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग

ये एसएमई आईपीओ भी 19 मार्च को बंद होगा। शेयर की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 137-144 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 189.50 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। केपी ग्रीन इंजीनियरिंग के शेयर का जीएमपी 40 रु है। इसका आईपीओ दोपहर 4.27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

एंसर कम्युनिकेशंस

ये एसएमई आईपीओ भी 19 मार्च को बंद होगा। शेयर की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 70 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16.17 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। एंसर कम्युनिकेशंस के शेयर का जीएमपी 40 रु है। इसका आईपीओ दोपहर 2.53 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article