बिजनेस

Income Tax New Rules-आप कितना कैश घर में रख सकते हैं? क्या कहता है इनकम टैक्स का नियम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2023, 04:23 PM IST

Income Tax New Rules for cash: कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 351 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए। इस पर साहू ने कहा कि यह यह पैसा मेरा है, मैंने शराब बिक्री से यह कमाई की है। अब सवाल उठता है कि घर में कितना कैश रख सकते हैं। जानिए इनकम टैक्स के नियम।

Image

घर में कितना पैसा रख सकते हैं, जानिए नियम

Photo : BCCL

Income Tax New Rules for Cash: इनकम टैक्स की जांच के दौरान कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 351 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए। इस पर एएनआई से बात करते हुए साहू ने कहा कि मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी कंपनी का है। जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। यह शराब की बिक्री से प्राप्त आय है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर के पिछले 30-35 वर्षों में यह पहली बार है कि इस तरह की घटना हुई है। जिससे मैं आहत हूं। आज क्या हो रहा है। मुझे दुख होता है। अब सवाल उठता है कि कोई व्यक्ति अपने पास अधिकतम कितना कैश रख सकता है।

कैश सीमा के बारे में आयकर नियम

घर में कैश रखने की स्वीकार्य सीमा और वर्तमान इनकम टैक्स नियमों के क्या हैं? आयकर अधिनियम के अनुसार घर में रखे जाने वाले धन यानी कैश की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। हालांकि आयकर छापे के दौरान किसी व्यक्ति के लिए धन का स्रोत साबित करना महत्वपूर्ण है। आय से अधिक धन या कैश मिलने पर जुर्माना हो सकता है। आयकर विभाग को बेहिसाब धन को जब्त करने और कुल राशि का 137% तक जुर्माना लगाने का अधिकार है।

इन महत्वपूर्ण कैश नियमों पर रखें ध्यान

लोन या जमा के लिए 20000 रुपए या अधिक नकद स्वीकार नहीं करना। आयकर प्राधिकरण किसी भी व्यक्ति को लोन या जमा के लिए 20,000 रुपए या अधिक कैश स्वीकार करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाता है। व्यक्तियों को 50,000 रुपए से अधिक जमा या निकासी के लिए पैन नंबर जमा करना होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक व्यक्तियों को एक समय में 50,000 रुपये से अधिक जमा या निकासी के लिए पैन नंबर जमा करना होगा। 30 लाख रुपये से अधिक नकद-आधारित संपत्ति लेनदेन पर भारतीय निवासी जो 30 लाख रुपये से अधिक नकद में संपत्ति खरीदते या बेचते हैं। वे जांच एजेंसियों के दायरे में आ सकते हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article