Upcoming IPO: सेबी ने 3 कंपनियों के IPO को दी मंजूरी, जानें क्या करती हैं ये कंपनियां

Upcoming IPO: तीनों कंपनियों ने अगस्त और अक्टूबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।

Upcoming IPOs 2023: आईपीओ (IPO) बाजार में तीन और कंपनियों की एंट्री होने वाली है। सेबी ने ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड, बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड, और पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है।इन कंपनियों ने अगस्त और अक्टूबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इन्हें 12-15 दिसंबर के दौरान नियामक से निष्कर्ष पत्र मिले हैं।

UP Coming IPO Sebi

तीन कंपनियों के आएंगे आईपीओ

कितना पैसा जुटाएंगी ये कंपनियां

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज भुगतान, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है।

End of Feed