Hindustan Zinc Share Price: मंगलवार के कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयर में मजबूती दिख रही है। कंपनी का शेयर 525.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 532.30 पर खुलने के बाद करीब 11 बजे BSE पर 9.35 रु या 1.78 फीसदी की मजबूती के साथ 534.50 रु पर है। दरअसल हिंदुस्तान जिंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बुधवार, 11 जून, 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले इंटरिम डिविडेंड (यदि कोई हो) पर विचार करके उसे मंजूरी देगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 17 जून, 2025 फिक्स की गयी है।
ये भी पढ़ें -
कब-कब दिया डिविडेंड
- सितंबर 2024 : 19 रु प्रति शेयर
- 6 जून 2024 : 10 रु प्रति शेयर
- 5 जनरी 2024 : 6 रु प्रति शेयर
- 7 अगस्त 2023 : 7 रु प्रति शेयर
- 20 अप्रैल 2023 : 26 रु प्रति शेयर
- 18 फरवरी 2023 : 13 रु प्रति शेयर
शेयर का रिटर्न कितना रहा
- बीते 5 दिनों में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 15.5 फीसदी चढ़ा है
- 1 महीने में शेयर ने 23 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में शेयर करीब 6.3 फीसदी चढ़ा है
- 2025 में अब तक ये 20.4 फीसदी चढ़ा है
- हालांकि बीते 1 साल में शेयर ने करीब 20 फीसदी नुकसान कराया है
क्या है कंपनी का कारोबार
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, भारतीय मेटल और खनन उद्योग में एक प्रमुख कंपनी है। ये दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक और एक प्रमुख चांदी उत्पादक है। कंपनी मुख्य रूप से राजस्थान और उत्तराखंड में काम करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
