बिजनेस

Vedanta Share Price: हिंदुस्तान जिंक के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट, वेदांता के हिस्सेदारी बेचने की खबर का असर !

Hindustan Zinc Share Price: प्रमोटर यूनिट वेदांता बुधवार को ब्लॉक डील के जरिए हिंदुस्तान जिंक में 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है, जिसका कुल डील साइज लगभग 3020 करोड़ रु होगा। डील के लिए फ्लोर प्राइस 452.5 रुपये तय किया गया है, जो एनएसई पर मंगलवार के बंद भाव 485.95 रुपये से करीब 7 फीसदी कम है। रिपोर्ट्स के अनुसार वेदांता कुल 6.67 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर करेगी। इसके बाद आज इन दोनों कंपनियों के शेयर चर्चा में हैं।

Image

हिंदुस्तान जिंक के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान जिंक के शेयर में गिरावट
  • 5 फीसदी से ज्यादा गिरा
  • वेदांता बेच रही हिस्सेदारी

Hindustan Zinc Share Price: प्रमोटर यूनिट वेदांता बुधवार को ब्लॉक डील के जरिए हिंदुस्तान जिंक में 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है, जिसका कुल डील साइज लगभग 3020 करोड़ रु होगा। डील के लिए फ्लोर प्राइस 452.5 रुपये तय किया गया है, जो एनएसई पर मंगलवार के बंद भाव 485.95 रुपये से करीब 7 फीसदी कम है। रिपोर्ट्स के अनुसार वेदांता कुल 6.67 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर करेगी। इसके बाद आज इन दोनों कंपनियों के शेयर चर्चा में हैं। आगे जानिए किसमें तेजी है और किसमें गिरावट।

ये भी पढ़ें -

वेदांता और हिंदुस्तान जिंक के शेयर प्राइस कहां पहुंचे

वेदांता का शेयर फ्लैट है। करीब 10 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.30 रु की गिरावट के साथ 458.60 रु पर है। मंगलवार को ये 458.90 रु पर बंद हुआ था। मगर हिंदुस्तान जिंक के शेयर में भारी गिरावट है। इस समय ये 26.10 रु या 5.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 460.30 रु पर है। मंगलवार को ये 486.40 रु पर बंद हुआ था।

वेदांता के पास कितनी हिस्सेदारी

बीएसई पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक में 63.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि इसने घोषणा की कि वह 12,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर के साथ राजस्थान में इंटीग्रेटेड जिंक मेटल कैम्पस स्थापित कर रहा है। संयोग से, पिछले पांच दिनों से शेयर में गिरावट आ रही है और इस अवधि में यह 8 प्रतिशत से अधिक नीचे आ चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article