बिजनेस

मैं खुश हूं, मेरे पापा घर आ गए हैं, विवाद के बाद पहली बार पिता विजयपत के साथ दिखे रेमंड मालिक गौतम सिंघानिया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 20, 2024, 05:48 PM IST

Raymond Boss Gautam Singhania, Vijaypat Singhania Dispute: रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया और उनके पिता विजयपत सिंघानिया के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। उन्होंने ट्विटर यानी एक्स पर अपने पिता के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि आज अपने पापा को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद लेकर खुश हूं।

Image

गौतम सिंघानिया का विजयपत सिंघानिया के साथ विवाद सुलझा

Photo : Twitter

Raymond Boss Gautam Singhania, Vijaypat Singhania Dispute: रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया और उनके पिता विजयपत सिंघानिया के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के साथ चल रहे विवाद को लेकर बाप-बेटे में सार्वजनिक तौर पर झगड़ा हुआ था। गौतम सिंघानिया ने बुधवार को ट्विटर यानी एक्स पर अपने पिता के घर आने का स्वागत करते हुए पोस्ट किया और लिखा कि आज अपने पापा को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद लेकर खुश हूं। उनके सदैव अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हालांकि वह पत्नी नवाज मोदी से अलग हो गए हैं। विजयपत सिंघानिया ने रेमंड को एक छोटी कपड़ा कंपनी से वर्ल्ड क्लास ब्रांड में बदल दिया था। उसके बाद उन्होंने 2015 में अपने बेटे गौतम को बागडोर सौंपी थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अपने बेटे को सब कुछ देकर एक 'मूर्खतापूर्ण' गलती की। साथ ही उन्होंने कहा था कि माता-पिता को अपने बच्चों को सब कुछ देने से पहले सावधानी पूर्वक सोचना चाहिए। 2017 में उन्होंने गौतम पर दक्षिण मुंबई में उनकी पारिवारिक संपत्ति जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकालने का आरोप लगाया था।

बेटे के बदले बहू के साथ खड़े थे विजयपत सिंघानिया

इससे पहले बिजनेस टुडे के मुताबिक पूर्व रेमंड बॉस विजयपत सिंघानिया ने कहा था कि वह गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी द्वारा लिए गए फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपनी बहू के साथ खड़े हैं और उसका समर्थन करेंगे न कि अपने बेटे का। यह पूछे जाने पर कि अगर नवाज उनसे संपर्क करते हैं तो क्या वह अपने बेटे से बात करने के लिए तैयार होंगे। विजयपत सिंघानिया ने कहा था कि मेरा पहला जवाब हां होगा, मैं उनसे मिलने के लिए तैयार हूं। मेरा दूसरा जवाब यह है कि उनसे मिलने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वह मेरी बात नहीं सुनेगा।

गौतम ने हमारा सब कुछ छीन लिया - विजयपत सिंघानिया

उन्होंने कहा था कि अगर मैं कुछ ऐसा कहता हूं जो उसे पसंद नहीं है, तो वह मुझ पर चिल्ला सकता है, वह मुझे गालियां दे सकता है। वह इस तरह की सभी चीजें करता है। इसलिए मैं शायद जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करूंगा। बिजनेस टुडे के साथ बातचीत में विजयपत ने यह भी कहा कि बेटे गौतम ने हमारा सब कुछ छीन लिया है और जो थोड़े बहुत पैसे उनके पास बचे हैं उसी से वह गुजारा करता हूं।

गलती से मेरे पास कुछ पैसे बच गए थे, उसी से गुजारा कर रहा हूं- विजयपत

उन्होंने कहा था कि मुझे कोई काम नहीं है। वह मुझे कंपनी के कुछ हिस्से देने के लिए सहमत हो गया था। लेकिन बेशक वह दो सेकेंड में पीछे हट सकता है, वह पीछे हट गया। मेरे पास और कुछ नहीं है, मैंने उसे सब कुछ दे दिया। गलती से मेरे पास कुछ पैसे बच गए थे, जिनसे मैं आज गुजारा कर रहा हूं। नहीं तो मैं सड़क पर होता। वह मुझे सड़क पर देखकर खुश होगा। मुझे इस बात का यकीन है। अगर वह अपनी पत्नी को इस तरह बाहर फेंक सकता है तो अपने पिता को भी बाहर फेंक सकता है तो मुझे नहीं पता कि वह क्या है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article