बिजनेस

Happy New Year 2023 Wishes for Boss: नए साल की बॉस को ऐसे दें शुभकामनाएं, हो जाएंगे इम्प्रेस

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 30, 2022, 05:07 PM IST

Happy New Year 2023 Wishes in Hindi for Boss: जल्द ही नया साल 2023 दस्तक देने वाला है। इस मौके पर आप भी अपने करीबियों को खास मैसेज भेजकर बधाई दें।

Image

Happy New Year 2023 Wishes for Boss: नए साल की बॉस को ऐसे दें शुभकामनाएं

Photo : iStock

Happy New Year Wishes Shayari in Hindi 2023 for Boss: साल 2023 की शुरुआत में बस थोड़ा ही समय बाकी है। लोग नए साल के जश्न की तैयारियां कर रहे हैं। सभी लोग उम्मीद करते हैं कि उनके और उनके जानने वालों का नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आए। इसी उम्मीद से सभी एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर विश करते हैं और धूमधाम से नए साल का स्वागत करते हैं। नए साल के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं तो हम दे देते हैं, लेकिन जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए अपने बॉस और सह- कर्मियों को शुभकामनाएं देना थोड़ा कठिन हो सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वालों को और अपने सीनियर्स को न्यू ईयर की शुभकामनाएं देने के लिए अच्छे शब्द सोचने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी न्यू ईयर विश (Happy New Year Wishes), जिसे आप अपने बॉस को भेजकर उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं।

  • स्वर्णिम बने भविष्य कंपनी का, सभी का जीवन हो सफल, एक नया संकल्प लेकर हम, नए साल को बनाएं उज्जवल, नए साल की ढेर सारी बधाई।
  • उजाला बनकर आया नया साल, खुल जाएगा सबका किस्मत का ताला, आपके लिए यही है दुआ, आप पर हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला।
  • मंगलमय हो आपके लिए 2023 का साल, न्यू ईयर विश कर रहा हूं, अपने कलीग को सम्मान से, नया साल मुबारक हो।
  • हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्ष का हर दिन खुशी और उत्साह से भरा हो। आपको नए वर्ष की खुशियों भरी शुभकामनाएं। Happy New Year 2023
  • हर साल आता है, हर साल जाता भी है। उम्मीद करता हूं कि इस नए साल में आपको वो सब कुछ मिले जो आप चाहते हैं। नया साल मुबारक हो।
  • नया सवेरा आया नई किरण के साथ, आपको न्यू ईयर 2023 मुबारक हो। मेरी ढेरों शुभकामनाओं के साथ।

नए साल की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article