बिजनेस

'कबाड़' के भाव बिक रहे Gold Stocks, 11% तक गिरे; Sensex में Titan टॉप लूजर

शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। खासतौर पर ज्वैलरी स्टॉक्स में पैनिक सेलिंग हो रही है। इसकी वजह से मार्च तिमाही में धांसू नतीजे देने वाली टाइटन कंपनी के शेयर सेंसेक्स में टॉप लूजर हैं।

Image

Gold Stocks में भारी गिरावट

Share Market में सोमवार 11 मई को Gold Stocks में भारी बिकवाली देखने को मिली है। सोने की कीमतों तेजी और बाजार में बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को ज्वैलरी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। Sensex-Nifty में जहां 4% की गिरावट के साथ Titan टॉप लूजर है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप ज्वैलरी कंपनियों के शेयर भी धड़ाम हो गए। Sky Gold से लेकर Senco Gold और Kalyan Jewellers तक में 7% से 11% तक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान कई शेयर अपने डे-लो के करीब ट्रेड करते दिखे।

Sky Gold में सबसे बड़ी गिरावट

ज्वैलरी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव Sky Gold Ltd पर दिखा। शेयर करीब 11% टूटकर 482 रुपये तक आ गया। कारोबार के दौरान स्टॉक 475 रुपये के लो तक फिसल गया। भारी गिरावट के बीच शेयर में करीब 13 लाख शेयरों का वॉल्यूम दर्ज हुआ, जो निवेशकों की घबराहट दिखाता है।

Senco Gold और Kalyan Jewellers भी टूटे

Senco Gold का शेयर 9% से ज्यादा टूटकर 330 रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं Kalyan Jewellers में भी 7.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। बाजार में डर इतना ज्यादा रहा कि कई निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी।

कंपनीओपनहाईलोपिछला बंदLTPगिरावट
Sky Gold Ltd₹501.95₹505.00₹475.00₹541.25₹482.00-10.95%
Senco Gold Ltd₹349.00₹349.00₹326.10₹365.40₹330.90-9.44%
Thangamayil Jewellery₹4,100.00₹4,142.50₹3,832.10₹4,246.70₹3,923.90-7.60%
Kalyan Jewellers₹411.00₹411.00₹389.00₹424.55₹392.50-7.55%
P N Gadgil Jewellers₹701.00₹704.95₹675.10₹727.90₹678.65-6.77%

आखिर क्यों टूटा पूरा सेक्टर?

विशेषज्ञों के मुताबिक ज्वैलरी कंपनियों पर दोहरा दबाव बन रहा है। पहला, सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर हैं, जिससे ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हो सकती है। दूसरा, सरकार की तरफ से गोल्ड इंपोर्ट कम करने के संकेतों ने निवेशकों को डरा दिया है। यही वजह है कि पूरे सेक्टर में एकसाथ बिकवाली देखने को मिली।

क्या आगे और गिर सकते हैं शेयर?

बाजार जानकार मानते हैं कि अगर गोल्ड की कीमतों में तेजी जारी रहती है और डिमांड स्लो होती है, तो ज्वैलरी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि लंबी अवधि में संगठित ज्वैलरी कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article