बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 जून 2026: इतना कम हुआ रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 June 2026 बिजनेस न्यूज: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत जानिए। आइए विस्तार से न्यूज जानते हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 8 June 2026 बिजनेस न्यूज : ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव की वजह से सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,100 रुपये घटकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.73% घटकर यानी 1135 रुपये गिरावट के साथ 1,54,459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,291.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक तक 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,50,768 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,489 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 151,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)154238 रुपये प्रति 10 ग्राम150768 रुपये प्रति 10 ग्राम151489 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)153620 रुपये प्रति 10 ग्राम150164 रुपये प्रति 10 ग्राम150882 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)141282 रुपये प्रति 10 ग्राम138103 रुपये प्रति 10 ग्राम138764 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)115679 रुपये प्रति 10 ग्राम113076 रुपये प्रति 10 ग्राम113617 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)90229 रुपये प्रति 10 ग्राम88199 रुपये प्रति 10 ग्राम88621 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151840₹139200₹113920
मुंबई₹151690₹139050₹113770
कोलकाता₹151690₹139050₹113770
चेन्नई₹153490₹140700₹117950
पटना₹151740₹139100₹113820
लखनऊ₹151840₹139200₹113920
मेरठ₹151840₹139200₹113920
अयोध्या₹151840₹139200₹113920
कानपुर₹151840₹139200₹113920
गाजियाबाद₹151840₹139200₹113920
नोएडा₹151840₹139200₹113920
गुरुग्राम₹151840₹139200₹113920
चंडीगढ़₹151840₹139200₹113920
जयपुर₹151840₹139200₹113920
लुधियाना₹151840₹139200₹113920
गुवाहाटी₹151690₹139050₹113770
इंदौर₹151740₹139100₹113820
अहमदाबाद₹151740₹139100₹113820
सूरत₹151740₹139100₹113820
पुणे₹151690₹139050₹113770
नागपुर₹151690₹139050₹113770
नासिक₹151720₹139080₹113800
बैंगलोर₹151690₹139050₹113770
वडोदरा₹151740₹139100₹113820
भुवनेश्वर₹151690₹139050₹113770
कटक₹151690₹139050₹113770
केरल₹151690₹139050₹113770
रायपुर₹151690₹139050₹113770
हैदराबाद₹151690₹139050₹113770

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में नरमी का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव?

वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,221 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत टूटकर 1,58,326 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जिससे सोने के वायदा भाव पर दबाव बना। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 16.63 डॉलर या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,488.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोने की कीमतों में गिरावट पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल विश्लेषक पिंकी यादव का कहना है कि एमसीएक्स में सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और उसके महंगाई व ब्याज दरों पर संभावित प्रभाव को लेकर निवेशकों की चिंता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अनिश्चितता के बावजूद सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में सोने की मांग बनी हुई है। इसी वजह से डॉलर इंडेक्स भी 99.4 के आसपास स्थिर बना रहा, जिसने बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article