बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 1st March 2024: और बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 1, 2024, 06:24 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 1st March 2024: सोना और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना और चांदी के भाव और बढ़े

Photo : iStock

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 1st March 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 350 रुपए उछलकर 63,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन यह 62,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 400 रुपए बढ़कर 74,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 74,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पीली धातु की कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। चांदी भी बढ़कर 22.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले बंद में यह 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता 29/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)01/03/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996224162816
सोना 9956199262564
सोना 9165701357540
सोना 7504668147112
सोना 5853641136747
चांदी 99969312 रुपए प्रति किलो69898
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रु. में)24 कैरेट (सोने की कीमत रु. में)18 कैरेट (सोने की कीमत रु. में)
दिल्ली58,05063,31047,490
मुंबई57,90063,16047,370
कोलकाता57,900 63,16047,370
चेन्नई58,40063,71047,840
पटना57,95063,21047,410
लखनऊ58,05063,31047,490
अयोध्या58,05063,31047,490
गुरुग्राम58,05063,31047,490
गाजियाबाद58,05063,31047,490
नोएडा58,05063,31047,490
अहमदाबाद57,95063,21047,410
जयपुर58,05063,31047,490
चंडीगढ़58,05063,31047,490
भूवनेश्वर57,90063,16047,370
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट्स सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजार में तेजी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 350 रुपए बढ़कर 63,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,045 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 11 अमेरिकी डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक डेटा जारी होने के बाद, जिसने अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी के संकेत दिए और इस साल के अंत में फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ा दीं।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article