Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 14th March 2024: गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपए की तेजी के साथ 66,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 1,700 रुपया के उछाल के साथ 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 65523 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि चांदी 73781 रुपए प्रति किलो है। आज (गुरुवार) सोने-चांदी के बाजार खुलने के बाद दोनों के भाव में उतार-चढ़ाव हुए लेकिन अतत: बाजार बंद होने तक दोनों की कीमतों बढ़ोतरी हुई। नीचे जानिए अपने शहर का सोने और चांदी का भाव आज का।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-नीचे जानिए गोल्ड के आज के भाव (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 65335 | 65467 | 65523 |
| सोना 995 | 65073 | 65205 | 65261 |
| सोना 916 | 59847 | 59968 | 60019 |
| सोना 750 | 49001 | 49100 | 49142 |
| सोना 585 | 38221 | 38298 | 38331 |
| चांदी 999 | 72469 रुपए किलो | 73576 रुपए किलो | 73781 |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| कोलकाता | 60,340 | 65,830 | 49,370 |
| चेन्नई | 61,090 | 66,640 | 50,040 |
| मुंबई | 60,340 | 65,830 | 49,370 |
| पटना | 60,390 | 65,880 | 49,410 |
| लखनऊ | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| अयोध्या | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| गुरुग्राम | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| गाजियाबाद | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| नोएडा | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| अहमदाबाद | 60,390 | 65,880 | 49,410 |
| जयपुर | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| चंडीगढ़ | 60,490 | 65,980 | 49,490 |
| भूवनेश्वर | 60,340 | 65,830 | 49,370 |
सोना वायदा कीमतों में तेजी (Gold Ka Bhav Aaj Ka)
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 65,541 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 60 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,541 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,600 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,165.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी (Chandi Ka Bhav Aaj Ka)
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 65 रुपए की तेजी के साथ 73,915 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 65 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,915 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 21,978 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 24.39 डॉलर प्रति औंस रह गई।
इंदौर में सोने-चांदी के भाव में गिरावट (Indore Gold, Silver Rate Today)
इंदौर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 125 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 300 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे- सोना 65425 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73100 रुपये प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति नग।
