बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 28 Sept 2022: सस्ता हो गया है गोल्ड का दाम, चांदी में भी आई गिरावट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:40 AM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 28 September 2022: फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए आक्रामक नीतिगत रुख बनाए रखा। इसके बाद डॉलर फिर से चढ़ गया।

Image

आज कितना बदला गोल्ड - सिल्वर का रेट?

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
दुनिया के शीर्ष उपभोक्ता चीन में सोने का प्रीमियम पिछले हफ्ते चढ़ गया था।
पिछले दो सप्ताह में सोने की हाजिर कीमत लगभग 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है।
पिछले दो सप्ताह में सोने की हाजिर कीमत लगभग 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है।

Gold and Silver Rate Today, 28 September 2022: अमेरिका की करेंसी के दो दशक के उच्च स्तर पर कारोबार जारी रहने के बीच आज सोने की कीमत पर दबाव बना रहा। इसमें और गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की वायदा कीमत 0.20 फीसदी या 98 रुपये की गिरावट के साथ 49,221 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी का वायदा भाव 0.77 फीसदी या 429 रुपये की गिरावट के साथ 54,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 49,529 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 40 पैसे टूटकर 81.93 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। निवेशकों के बीच रिस्क से बचने की भावना से भी रुपये पर दबाव बना रहा। इस संदर्भ में विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि डोमेस्टिक शेयर मार्केट में गिरावट और विदेशी फंड की निकासी के चलते भी निवेशकों के रुख में नरमी आई है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 81.90 के स्तर पर खुला। इसके बाद यह गिरकर 81.93 पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 14 पैसे ऊपर 81.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी।

ग्लोबल मार्केट में इतनी है कीमत

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.40 फीसदी बढ़कर 114.55 के स्तर पर पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट में आज सोना महंगा और और चांदी की कीमत में गिरावट आई। 0.17 फीसदी बढ़कर गोल्ड 1636 डॉलर पर आ गया। चांदी 0.77 फीसदी नीचे 18.34 डॉलर पर आ गई। इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में कॉपर, जिंक और एल्युमिनियम में भी गिरावट आई। कॉपर 328 डॉलर, जिंक 2924 डॉलर और एल्युमिनियम की कीमत 2140 डॉलर है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article