बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 13 Oct 2022: जल्दी कर लें शॉपिंग, 4 दिनों में इतना ज्यादा सस्ता हो गया है सोना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 01:40 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 13 October 2022: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया दो पैसे चढ़कर 82.31 पर आया गया।

Image

Gold and Silver Rate Today

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 13 October 2022: भारत में अक्सर धनतेरस और दिवाली से पहले गोल्ड और सिल्वर की कीमत बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन में कीमती धातुओं की मांग काफी बढ़ जाती है। हालांकि खरीदारों के लिए अच्छी खबर यह है कि कम अंतरराष्ट्रीय कीमतों की वजह से वर्तमान में भारत में पीली धातु की कीमत काफी कम है।

चार दिनों में 1,200 रुपये सस्ता हुआ सोना

आज दोपहर 12.08 बजे, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का दाम 50,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तरों से 55 रुपये या 0.1 फीसदी ज्यादा है। सोमवार को 1,000 रुपये की गिरावट के बाद मंगलवार को सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। चार कारोबारी सत्रों में सोना करीब 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया, जिससे निवेशकों को खरीदारी का अच्छा मौका मिला।

उच्च मुद्रास्फीति के माहौल में सोने की अपील बढ़ जाती है क्योंकि मुद्रास्फीति के कारण निश्चित आय वाले साधनों में कम रिटर्न के खिलाफ कीमती धातु का उपयोग बचाव के रूप में किया जाता है। हालांकि, साल 2022 में भू-राजनीतिक रिस्क और उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई है।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

हाजिर सोना 1,670.20 डॉलर प्रति औंस पर कायम रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,676.50 डॉलर पर आ गया। हाजिर चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 18.95 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 880.68 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,134.03 डॉलर पर बंद हुआ।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article