बिजनेस

सोने का भाव आज का (7 नवंबर 2026): आज छोटी दिवाली पर क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 November 2026: धनतेरस के बाद आज छोटी दिवाली पर पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 7 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। धनतेरस के बाद आज छोटी दिवाली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अभी तक 1.2% लुढ़क कर यानी 1731 रुपये गिरावट के साथ 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,44,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,079.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,46,300 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,31,650 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,07,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है। गौर हो कि शनिवार और रविवार को देश का सर्राफा बाजार बंद रहता है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143610₹131650₹107640
मुंबई₹143460₹131500₹107590
कोलकाता₹143460₹131500₹107590
चेन्नई₹143350₹131400₹107600
पटना₹143510₹131550₹107640
लखनऊ₹143610₹131650₹107640
मेरठ₹143610₹131650₹107640
अयोध्या₹143610₹131650₹107640
कानपुर₹143610₹131650₹107640
अलीगढ़₹143610₹131650₹107640
मुरादाबाद₹143610₹131650₹107640
मिर्जापुर₹143610₹131650₹107640
झांसी₹143610₹131650₹107640
मथुरा₹143610₹131650₹107640
गोरखपुर₹143610₹131650₹107640
बरेली₹143610₹131650₹107640
प्रयागराज₹143610₹131650₹107640
वाराणसी₹143610₹131650₹107640
आगरा₹143610₹131650₹107640
गाजियाबाद₹143610₹131650₹107640
नोएडा₹143610₹131650₹107640
गुरुग्राम₹143610₹131650₹107640
चंडीगढ़₹143610₹131650₹107640
जयपुर₹143610₹131650₹107640
लुधियाना₹143610₹131650₹107740
गुवाहाटी₹143460₹131500₹107590
जलगांव₹143460₹131500₹107590
भोपाल₹143510₹131550₹107640
इंदौर₹143510₹131550₹107640
अहमदाबाद₹143510₹131550₹107640
वडोदरा₹143510₹131550₹107640
सूरत₹143510₹131550₹107640
पुणे₹143460₹131500₹107590
नागपुर₹143460₹131500₹107590
नासिक₹143490₹131530₹107640
बैंगलोर₹143460₹131500₹107590
भुवनेश्वर₹143460₹131500₹107590
कटक₹143460₹131500₹107590
अमरावती₹143460₹131500₹107590
विशाखापत्तनम₹143460₹131500₹107590
मैसूर₹143460₹131500₹107590
विजयवाड़ा₹143460₹131500₹107590
कोयंबटूर₹143350₹131400₹107600
मंगलौर₹143460₹131500₹107590
मदुरै₹143350₹131400₹107600
रायपुर₹143460₹131500₹107590
बेलगाम₹143460₹131500₹107590
राजमुंदरी₹143460₹131500₹107590
हैदराबाद₹143460₹131500₹107590
दावनगेरे₹143460₹131500₹107590
बेल्लारी₹143460₹131500₹107590
सलेम₹143350₹131400₹107600
वेल्लोर₹143350₹131400₹107600
अमरावती₹143460₹131500₹107590
गुंटूर₹143460₹131500₹107590
नेल्लोर₹143460₹131500₹107590
काकीनाडा₹143460₹131500₹107590
तिरुपति₹143460₹131500₹107590
कडपा₹143460₹131500₹107590
अनंतपुर₹143460₹131500₹107590
वारंगल₹143460₹131500₹107590
निजामाबाद₹143460₹131500₹107590
खम्मम₹143460₹131500₹107590
बेरहामपुर₹143460₹131500₹107590
राउरकेला₹143460₹131500₹107590
राजकोट₹143510₹131550₹107640
वसई-विरार₹143490₹131530₹107640
औरंगाबाद₹143460₹131500₹107590
सोलापुर₹143460₹131500₹107590
भिवंडी₹143490₹131530₹107640
कोल्हापुर₹143460₹131500₹107590
लातूर₹143490₹131530₹107640
तिरुपुर₹143350₹131400₹107600
तिरुनेलवेली₹143350₹131400₹107600
त्रिची₹143350₹131400₹107600
संबलपुर₹143460₹131500₹107590
इरोड₹143350₹131400₹107600
कोच्चि₹143460₹131500₹107590
थाइन₹143460₹131500₹107590
अमृतसर₹143610₹131650₹107740
नागरकोइल₹143350₹131400₹107600
तिरुवनंतपुरम₹143460₹131500₹107590
तंजावुर₹143350₹131400₹107600
गोवा₹143460₹131500₹107590
करूर₹143350₹131400₹107600
कुंभकोणम₹143350₹131400₹107600
नमक्कल₹143350₹131400₹107600
धर्मपुरी₹143350₹131400₹107600
डिंडीगुल₹143350₹131400₹107600
तूतीकोरिन₹143350₹131400₹107600
कुड्डालोर₹143350₹131400₹107600
कांचीपुरम₹143350₹131400₹107600
कृष्णागिरी₹143350₹131400₹107600
विल्लुपुरम₹143350₹131400₹107600
कोविलपट्टी₹143350₹131400₹107600
तिरुवन्नामलाई₹143350₹131400₹107600
होसुर₹143350₹131400₹107600
कराइकुडी₹143350₹131400₹107600
पुदुक्कोट्टई₹143350₹131400₹107600
रामनाथपुरम₹143350₹131400₹107600
अम्बुर₹143350₹131400₹107600
कन्याकुमारी₹143350₹131400₹107600
नागपट्टिनम₹143350₹131400₹107600
विरुधुनगर₹143350₹131400₹107600
कल्लाकुरिची₹143350₹131400₹107600
पोलाची₹143350₹131400₹107600
अर्काट₹143350₹131400₹107600
पलानी₹143350₹131400₹107600
अरियालूर₹143350₹131400₹107600
मोहाली₹143610₹131650₹107740
परमाकुदी₹143350₹131400₹107600
पेरम्बलूर₹143350₹131400₹107600
जयनकोंडम₹143350₹131400₹107600
कोडईकनाल₹143350₹131400₹107600
ऊटी₹143350₹131400₹107600
रामेश्वरम₹143350₹131400₹107600
शिवगंगा₹143350₹131400₹107600
तिरुवरुर₹143350₹131400₹107600
त्रिशूर₹143460₹131500₹107590
पांडिचेरी₹143350₹131400₹107600
चित्रदुर्ग₹143460₹131500₹107590
गडग₹143460₹131500₹107590
बागलकोट₹143460₹131500₹107590
मंड्या₹143460₹131500₹107590
भद्रावती₹143460₹131500₹107590
कोलार₹143460₹131500₹107590
तुमकुर₹143460₹131500₹107590
कोल्लम₹143460₹131500₹107590
अलाप्पुझा₹143460₹131500₹107590
कोट्टायम₹143460₹131500₹107590
पलक्कड़₹143460₹131500₹107590
मलप्पुरम₹143460₹131500₹107590
कोझिकोड₹143460₹131500₹107590
कन्नूर₹143460₹131500₹107590
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (7 नवंबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

बहुमूल्य धातु की ऊंची कीमतों के कारण खरीदारों के सतर्क रहने से मांग प्रभावित हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के दिन हाजिर मांग कमजोर रहने के कारण सोने की कीमत 2,500 रुपये टूटकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव 2,500 रुपये घटकर (सभी टैक्स समेत) 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुरुवार को यह 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। धनतेरस पर सोने की कीमत पिछले साल 18 अक्टूबर को दर्ज 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले इस बार अधिक रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 20.41 डॉलर यानी 0.5 प्रतिशत घटकर 4,068.71 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,178 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,178 रुपये यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,049.43 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने बताया कि धनतेरस के दिन नई खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में मांग कमजोर बनी हुई है। कई आभूषण विक्रेताओं ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के ऊंचे दाम और उनकी कीमतों में आगे होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता के कारण ग्राहक सतर्क हैं। इसके चलते कई खरीदार हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार, भारत में सितंबर तिमाही के दौरान सोने के आभूषणों की मांग मात्रा के लिहाज से 20 प्रतिशत घट गई, जबकि मूल्य के लिहाज से इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यूटीआई एएमसी में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रवण गोयल ने कहा कि सोना, मूल्य के संरक्षण और निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने का माध्यम है, जबकि चांदी सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश का अवसर देती है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव का जोखिम अधिक रहता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article