बिजनेस

Global Market Today 11-May-2026 : क्रूड 3% चढ़ा, शेयर बाजारों में हडकंप, Gift Nifty 200 अंक लुढ़का

Global Market Today 11-May-2026, आज का वैश्विक बाजार: यूएस-ईरान के बीच शांति समझौते पर असमंजस और होर्मुज में तनाव बढ़ने का असर ग्लोबल मार्केट शेयर बाजार पर दिख रहा है। अमेरिकी से जापान तक बाजारों में हडकंप मचा है। Gift Nifty भी 200 अंक लुढ़क गया है।

Image

क्रूड के दाम ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

Global Market Today 11-May-2026 (आज ग्लोबल मार्केट्स) : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की बातचीत के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने की वजह से क्रूड के दाम में तेज उछाल देखने को मिला है। इसका असर ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स पर पड़ा है। खासतौर पर अमेरिकी माकेट के बेंचमार्क फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures में बड़ी गिरावट आई है। यही ट्रेंड जापानी बाजार में है और भारतीय बाजार के फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty में भी 200 अंक की गिरावट आई है।

Global Market Today 11-May-2026 (आज का वैश्विक बाजार) ग्लोबल मार्केट टुडे टुडे अपडेट यहाँ से पढ़े

भारतीय बाजार में तबाही के संकेत

ग्लोबल संकेत भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट का संकेत दे रहे हैं। Gift Nifty में 200 अंक की गिरावट सीधे तौर पर Nifty-Sensex में 1 से 2 फीसदील के बीच गिरावट का संकेत है। क्रूड के दाम बढ़ने की वजह से ऑयल एंड गैस के साथ ही, पेंट, ऑटो सहित तमाम इंडस्ट्रीज से जुड़े स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिल सकती है।

अमेरिकी बाजारों का ट्रेंड मजबूत

भले ही आज अमेरिकी बाजार के फ्यूचर में बिकवाली दिख रही है। लेकिन, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी रही थी। Nasdaq 1.71% चढ़कर 26,247 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में 0.84% की तेजी रही। मोटे तौर पर टेक शेयरों में खरीदारी और AI थीम पर मजबूत भरोसे ने अमेरिकी बाजारों को सपोर्ट दिया है। Nasdaq इस साल अब तक करीब 13% चढ़ चुका है।

एशियाई बाजारों में दबाव

एशियाई बाजारों में सोमवार को मिश्रित कारोबार दिखा। जापान का Nikkei 225 हल्की गिरावट में रहा जबकि Hang Seng भी कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 4% से ज्यादा उछल गया। वहीं चीन का Shanghai Composite मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। इंडोनेशिया का Jakarta Composite 1% से ज्यादा टूट गया, जो एशियाई बाजारों में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में रहा।

कच्चे तेल में आग, भारत के लिए बढ़ी चिंता

कमोडिटी बाजार में सबसे बड़ी हलचल कच्चे तेल में देखने को मिली। Brent Crude 3.5% उछलकर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं Crude Oil में भी करीब 4% की तेजी रही। तेल की कीमतों में यह तेजी भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। इससे महंगाई, करंट अकाउंट डेफिसिट और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।

एसेटलेटेस्ट प्राइसबदलावबदलाव %ट्रेंड
Brent Crude$104.84+3.55+3.50%Bullish
Crude Oil$99.18+3.76+3.94%Very Bullish
Gold$4,696.48-19.37-0.41%Neutral
Dollar Index98.04+0.14+0.14%Mild Positive

सोने में हल्की मुनाफावसूली

तेज उछाल के बाद Gold में हल्की गिरावट देखने को मिली। गोल्ड करीब 0.4% टूटकर 4,696 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा। हालांकि बाजार में अनिश्चितता और तेल की तेजी के बीच निवेशकों की नजर अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्पों पर बनी हुई है।

आज भारतीय बाजार पर क्या असर?

ग्लोबल संकेत फिलहाल भारतीय बाजार के लिए पूरी तरह सकारात्मक नहीं दिख रहे। GIFT NIFTY में बड़ी गिरावट, तेल की कीमतों में उछाल और एशियाई बाजारों की कमजोरी से सेंसेक्स-निफ्टी पर शुरुआती दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अमेरिकी टेक रैली IT शेयरों को सपोर्ट दे सकती है। वहीं तेल की तेजी से OMCs, पेंट और एविएशन सेक्टर पर दबाव बढ़ सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article