बिजनेस

जेनसोल इंजीनियरिंग ने झारखंड में ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट किया कमीशन, 40 करोड़ की EPC प्रोजेक्ट से मिलेगा क्लीन एनर्जी का सोर्स

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने झारखंड के धनबाद जिले के पनचेट कस्बे में अपना ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया है। यह प्रोजेक्ट लगभग ₹40 करोड़ की EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) लागत के अंतर्गत विकसित की गई है और यह कठिन भू-आकृतिक परिस्थितियों में कंपनी की निष्पादन क्षमता को दर्शाती है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : Twitter

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने झारखंड के धनबाद जिले के पनचेट कस्बे में अपना ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया है। यह प्रोजेक्ट लगभग ₹40 करोड़ की EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) लागत के अंतर्गत विकसित की गई है और यह कठिन भू-आकृतिक परिस्थितियों में कंपनी की निष्पादन क्षमता को दर्शाती है।

पांच साल तक O&M सपोर्ट भी शामिल

कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच वर्षों तक संचालन और रखरखाव (O&M) सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह प्लांट सालाना 1.5 करोड़ यूनिट से अधिक क्लीन एनर्जी का उत्पादन करेगा, जिसका उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

हर साल बचेगा 21,000 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन

यह प्रोजेक्ट हर साल करीब 21,000 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन को रोकने में मदद करेगी, जो झारखंड के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में एक बड़ा योगदान है। साथ ही, यह राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और कोयला आधारित ऊर्जा पर निर्भरता को कम करेगा।

कंपनी ने उठाया ₹600 करोड़ का फंड, ऋण कम करने की योजना

इस प्रोजेक्ट के साथ ही, जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ₹600 करोड़ के फंडरेजिंग प्लान की भी घोषणा की है। इसमें से ₹400 करोड़ विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (FCCBs) के ज़रिए और ₹200 करोड़ प्रवर्तकों को वॉरंट जारी कर जुटाए जाएंगे।

फिलहाल कंपनी पर ₹1,146 करोड़ का कर्ज है जबकि उसके पास ₹589 करोड़ के आरक्षित निधि हैं, जिससे उसका ऋण-इक्विटी अनुपात 1.95 बनता है। फंडरेजिंग के बाद, कंपनी की आरक्षित निधि लगभग ₹1,200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे न केवल कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी बल्कि दीर्घकालिक सतत विकास और शेयरधारकों के लिए अधिक मूल्य निर्माण भी संभव होगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article