बिजनेस

New Financial Rules: 1 मई से बदलेंगे पैसों से जुड़े 6 नियम, सेविंग अकाउंट से लेकर LPG रेट पर पड़ेगा असर

Financial Rules To Change From 1 May: 1 मई से यस बैंक मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) से जुड़े नियम बदलने जा रहा है। यस बैंक के प्रो मैक्स अकाउंट में MAB की लिमिट 50,000 रुपये की होगी। इस पर मैक्सिमम चार्ज 1,000 रुपये होगा। वहीं सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, यस एसेंस एसए और यस रेस्पेक्ट एसए में MAB लिमिट 25,000 रुपये की होगी।

Image

1 मई से बदलेंगे पैसों से जुड़े 6 नियम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बदलेंगे कई नियम
  • नए LPG रेट होंगे घोषित
  • पैसों से जुड़े 6 नए नियम होंगे लागू

Financial Rules To Change From 1 May: हर महीने की शुरुआत में कुछ नए फाइनेंशियल बदलाव लागू होते हैं। 2 दिन बाद मई का महीना शुरू होने जा रहा है और मई की शुरुआत से ही पैसों से जुड़े कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आपकी जेब पर भी पड़ सकता है। इनमें एलपीजी के दामों के अलावा बैंकों के बचत खाते से जुड़े बदलाव भी शामिल हैं। जिन बैंको के नियम बदलेंगे, उनमें Yes Bank और ICICI Bank शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी बदलावों के बारे में।

ये भी पढ़ें -

LPG, CNG और PNG की कीमत

महीने के पहले दिन ही रिव्यू के बाद एलपीजी सिलेंडर के नए दाम घोषित किए जाते हैं। इनमें कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम शामिल होते हैं। इनके दामों में बढ़ोतरी, कटौती या कोई बदलाव न होना भी शामिल है। एलपीजी के साथ ही CNG और PNG के दाम भी घोषित किए जाते हैं।

यस बैंक का बचत खाता

1 मई से यस बैंक मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) से जुड़े नियम बदलने जा रहा है। यस बैंक के प्रो मैक्स अकाउंट में MAB की लिमिट 50,000 रुपये की होगी। इस पर मैक्सिमम चार्ज 1,000 रुपये होगा। वहीं सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, यस एसेंस एसए और यस रेस्पेक्ट एसए में MAB लिमिट 25,000 रुपये की होगी।

इन खातों के लिए चार्जेज की लिमिट (अधिकतम) 750 रुपये है। सेविंग अकाउंट प्रो में MAB लिमिट 10,000 रुपये की है, जबकि मैक्सिमम चार्ज 750 रुपये है।

आईसीआईसीआई बैंक के नए चार्ज

1 मई से ICICI Bank डेबिट कार्ड पर सालाना 200 रुपये फीस लेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए यह फीस 99 रुपये होगी। एक साल में 25 पन्ने (Leaves) वाली चेकबुक फ्री होगी।

इसके बाद हर पन्ने पर 4 रुपये का चार्ज लगेगा। बैंक IMPS के ट्रांजेक्शन पर चार्ज लेगा, जो कि 2.50 से 15 रुपये तक होगा।

एचडीएफसी बैंक की एफडी

बैंक की सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश का मौका सिर्फ 10 मई 2024 तक है। इस पर निवेशकों को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। इस एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल की एफडी (5 करोड़ रुपये से कम की एफडी) पर बैंक 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article