बिजनेस

Share Market Holidays: अगले महीने 10 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Share Market May 2024 Holidays: अगले महीने कुछ मौकों पर शेयर बाजार बंद रहेगा। वैसे शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होता। साथ ही त्योहारों पर भी शेयर बाजार बंद रहता है।

Image

मई में 10 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मई में 10 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
  • 1 मई को है महाराष्ट्र दिवस
  • महाराष्ट्र दिवस पर नहीं होगा कारोबार

Share Market May 2024 Holidays: 2 दिन बाद मई का महीना का शुरू होने जा रहा है। अगले महीने कुछ मौकों पर शेयर बाजार बंद रहेगा। वैसे शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होता। साथ ही त्योहारों पर भी शेयर बाजार बंद रहता है। अगले महीने भारत के दोनों टॉप स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार 1 मई को बंद रहेंगे। बीएसई की घोषणा के अनुसार 1 मई को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और ब्याज दर डेरिवेटिव सेगमेंट में भी ट्रेड नहीं होगा। आगे जानिए अगले महीने और किस-किन दिन शेयर बाजार मई में बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें -

ये हैं छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 मई - महाराष्ट्र दिवस
  • 4 मई - शनिवार
  • 5 मई - रविवार
  • 11 मई - शनिवार
  • 12 मई - रविवार
  • 18 मई - शनिवार
  • 19 मई - रविवार
  • 20 मई - लोकसभा चुनावों के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा
  • 25 मई - शनिवार
  • 26 मई - रविवार

2024 में जून से दिसंबर तक पड़ने वाली छुट्टियां (शनिवार और रविवार के अलावा)

  • 17 जून : बकरीद
  • 17 जुलाई : मोहर्रम
  • 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
  • 2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती
  • 1 नवंबर : दिवाली
  • 15 नवंबर : गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसंबर : क्रिसमस

नोट : मुहूर्त ट्रेडिंग 01 नवंबर 2024 (दिवाली - लक्ष्मी पूजन) को आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article