बिजनेस

FD : ये बैंक देगा 9.6 फीसदी तक ब्याज, बैठे-बैठे पैसा हो जाएगा ढाई गुना

FD एक बिना टेंशन वाला निवेश ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि एफडी में आपको एक बार पैसा लगाना है और उसके बाद शेयर बाजार की तरह इस पर नजर नहीं रखनी होती। बैठे-बैठे आपको सालाना रिटर्न मिलता है।

Image

एफडी से भी हो सकता है पैसा ढाई गुना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा 9.6 फीसदी तक ब्याज
  • 10 साल में पैसा हो जाएगा ढाई गुना
  • सीनियर सिटीजन को मिलेगा जोरदार रिटर्न

Suryoday Small Finance Bank FD Rates : फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी (FD) निवेश का पुराना और परंपरागत तरीका है। भारत में लोग पहले से ही एफडी को पसंद करते रहे हैं। समय के साथ इक्विटी मार्केट और म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शनों की तरफ लोगों का रुझान ज्यादा बढ़ा है। मगर बढ़ती ब्याज दरों के बीच लोग एफडी को फिर से निवेश के लिए चुन सकते हैं।

हाल ही में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी दरें बढ़ाई हैं। इससे ये निवेशकों को 9.6 फीसदी तक रिटर्न दे रहा है। इतने रिटर्न से कुछ ही सालों में आपका पैसा ढाई गुना हो सकता है।

सीनियर सिटीजन को 9.6 फीसदी तक रिटर्न

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक दरों की पेशकश कर रहा है। ये सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर 9.6 फीसदी रिटर्न दे रहा है। 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिक 9.10 फीसदी ब्याज कमा सकते हैं।

बैंक की नई एफडी रेट्स आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।

किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप बैंक के टोल फ्री नंबर 1800 266 7711 पर कॉल कर सकते हैं।

कैसे होगा पैसा ढाई गुना

अगर कोई सीनियर सिटीजन 5 साल के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास 1 लाख रु की एफडी कराए तो एफडी कैलकुलेटर के अनुसार 9.6 फीसदी रिटर्न के हिसाब से ये मैच्योरिटी पर 1,60,694 रु हो जाएगा। अगर 1,60,694 रु की फिर से 5 साल के लिए एफडी कराए जाए तो रकम 9.6 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 2.58 लाख रु हो जाएगी।

यानी 10 साल में 1 लाख रु बन जाएंगे 2.58 लाख। पर ध्यान रहे कि 5 साल बाद जब आप दोबारा एफडी कराएंगे तो आपको 9.6 फीसदी ही रिटर्न मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। क्योंकि बैंक अपनी ब्याज दरें बदलते रहते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप मैच्योरिटी पर एफडी को रिन्यू कराना चाहते हैं तो पहले दूसरे बैंकों की दरों को जरूर चेक करें। हो सकता है कि जिस बैंक में आप अपनी एफडी रिन्यू करा रहे हैं, उससे ज्यादा रिटर्न अन्य बैंकों में मिल रहा हो।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article