FD Interest Rates: अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बचत पर सुरक्षित एवं बेहतर रिटर्न चाहते हैं,तो स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं आपके लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं। वर्तमान समय में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरों का लाभ दे रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ बैंक चुनिंदा अवधि की एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
किन बैंकों में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
सबसे अधिक ब्याज दर की बात करें तो Shivalik Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकों को 23 महीने 1 दिन से 27 महीने की एफडी पर 8.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है।
इसके अलावा Jana Small Finance Bank भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए शानदार विकल्प लेकर आया है। बैंक 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष (1095 दिन) तक की एफडी पर 8.30 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।
Unity Small Finance Bank भी सीनियर सिटिजन को 501 दिनों की एफडी पर 8.30 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं Suryoday Small Finance Bank 30 महीने की एफडी पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। इसी तरह ESAF Small Finance Bank 2 वर्ष से लेकर और 3 वर्ष से कम अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है।
| बैंक का नाम | सीनियर सिटिजन FD ब्याज दर | FD अवधि (Tenure) |
|---|---|---|
| Shivalik Small Finance Bank | 8.50% | 23 महीने 1 दिन से 27 महीने |
| Jana Small Finance Bank | 8.30% | 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष (1095 दिन) तक |
| Unity Small Finance Bank | 8.30% | 501 दिन |
| Suryoday Small Finance Bank | 8.25% | 30 महीने |
| ESAF Small Finance Bank | 8.25% | 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम अवधि |
एफडी में क्यों करें निवेश
सीनियर सिटिजन के लिए एफडी हमेशा से सुरक्षित निवेश का एक लोकप्रिय माध्यम रही है। इसमें निवेश की गई राशि बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती और निवेशक को पहले से तय ब्याज दर के अनुसार निश्चित रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और पूंजी की सुरक्षा चाहने वाले लोगों के बीच एफडी की मांग लगातार बनी रहती है।
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि अधिक ब्याज दर निवेशकों को आकर्षित करती है, लेकिन केवल ब्याज दर देखकर ही निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले बैंक की विश्वसनीयता, एफडी की अवधि, समय से पहले निकासी (Premature Withdrawal) के नियम, ब्याज भुगतान का विकल्प और डिपॉजिट इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं की भी जानकारी लें।
