बिजनेस

SBI VS HDFC VS PNB : सीनियर सिटिजन को 2 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा फायदा, समझें पूरा हिसाब

2 साल की एफडी की ही बात करें तो देश के टॉप तीन बैंक एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Image

सीनियर सिटिजन के लिए एफडी (AI Generated Image)

अगर आप अपनी बचत पर सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक लोकप्रिय विकल्प साबित हो सकता है। खासकर सीनियर सिटिजन के लिए बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं। अगर आपकी योजना करीब 2 साल के लिए एफडी करवाने की है, तो देश के प्रमुख बैंक SBI, PNB और HDFC Bank आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। बैंक में सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। आइए जानते हैं कि किस बैंक में 2 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है।

PNB दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 667 दिन से 2 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत, सीनियर सिटिजन को 6.80 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

SBI की 2 साल की एफडी पर ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.40 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.90 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

HDFC Bank भी दे रहा आकर्षक रिटर्न

वहीं, देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank की बात करें तो बैंक 21 महीने से 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.95 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
PNB6.30%6.80%7.10%
SBI6.40%6.90%
HDFC Bank6.45%6.95%

कौन-सा बैंक चुनें

अगर केवल सामान्य नागरिकों की बात करें तो HDFC Bank 2 साल की एफडी पर 6.45 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के HDFC Bank की ब्याज दर 6.95 प्रतिशत है, जो कि सबसे अधिक है। दूसरी ओर, पीएनबी सुपर सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है, जो कि सुपर सीनियर सिटिजन के लिए फायदे का सौदा है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, एफडी करवाने से पहले केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाला पेनल्टी चार्ज, ब्याज भुगतान की शर्तें और बैंक की अन्य सुविधाओं की भी जानकारी लेनी चाहिए। अगर आपका लक्ष्य सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न पाना है, तो 2 साल की एफडी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज का लाभ उनकी कुल कमाई को और बेहतर बना सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article