बिजनेस

IRFC Share Target: एक महीने में 11% गिरा IRFC का शेयर, अब कैसी रह सकती है शेयर की चाल, जानिए एक्सपर्ट की राय

IRFC Share Target Price: बीते एक महीने में आईआरएफसी का शेयर 10.85 फीसदी नीचे फिसला है। आगे ये शेयर फायदा करा सकता है। एक्सपर्ट ने इसमें निवेश की सलाह दी है।

Image

एक महीने में 11% गिरा IRFC का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IRFC में खरीदारी की सलाह
  • 160 रु है टार्गेट
  • एक महीने में 11% आई है गिरावट

IRFC Share Target Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) का शेयर मंगलवार को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 4.40 रु या 3.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 136.75 रु पर बंद हुआ। बीते 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 6.85 फीसदी और एक महीने में 10.85 फीसदी नीचे फिसला है। आगे ये शेयर फायदा करा सकता है। जानिए एक्सपर्ट ने कितना दिया है टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश पर बातचीत के दौरान एक दर्शक के सवाल के दवाब में मार्केट एक्सपर्ट आयुष ने आईआरएफसी के शेयर पर कहा कि लंबी अवधि के लिहाज से इसमें ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है।

अभी यह स्टॉक फ्लैट है। मगर 145 रु के ऊपर जाने पर इसमें तेजी आ सकती है। उन्होंने इसके लिए 160 रु का टार्गेट दिया है। जबकि आज ये बीएसई पर 136.75 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तर से अच्छा रिटर्न दे सकता है।

कितना रखें स्टॉपलॉस

आयुष ने IRFC के शेयर को फिलहाल रखने की सलाह दी है। उन्होंने इसमें लंबी अवधि के लिहाज से 127 रु का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये 127 रु तक गिरे तो शेयर से निकल जाएं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article