बिजनेस

Employment In India: अप्रैल-जून में जमकर भर्ती करेंगी कंपनियां, सैलरी में भी होगी बढ़ोतरी

Employment In India: मैनपावरग्रुप के नए एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, भारत में 36 प्रतिशत कंपनियां अगली तिमाही में और अधिक कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बना रही हैं।

Image

अप्रैल-जून में जमकर भर्ती करेंगी कंपनियां

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अप्रैल-जून में भर्ती करेंगी कंपनियां
  • सैलरी में होगी बढ़ोतरी
  • नए सर्वे में हुआ खुलासा

Employment In India: भारत में अप्रैल-जून तिमाही में बड़े स्तर पर भर्तियां हो सकती हैं। ये खुलासा एक नये सर्वे में हुआ है। भारत में एम्प्लॉयर आगामी जून तिमाही में तेजी से भर्ती की योजना बना रहे हैं। मैनपावरग्रुप के नए एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, भारत में 36 प्रतिशत कंपनियां अगली तिमाही में और अधिक कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बना रही हैं। इस सर्वे पर आधारित जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 3,150 एम्प्लॉयर के साथ बातचीत की गई है, जिसमें 36 प्रतिशत कंपनियां अधिक भर्तियां करेंगी।

ये भी पढ़ें -

सैलरी में बढ़त की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 42 देशों के बीच नौकरी देने के मामले में सबसे मजबूत ट्रेंड भारत में दिख रहा है। भर्ती के अलावा 50 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स ने सैलरी में ग्रोथ की भी बात कही। हालांकि 14 प्रतिशत एम्प्लॉयर ने सैलरी में गिरावट की आशंका जताई, जबकि 33 प्रतिशत कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद कर रहे हैं।

कंपनियों के सामने टैलेंट की कमी

मैनपावरग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार भारत 36 प्रतिशत के नेट एम्प्लॉयमेंट सिनेरियो के साथ दुनिया भर के देशों की लिस्ट में टॉप पर है। कंपनियां भर्ती के दौरान टैलेंट की कमी से जूझ रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल-जून, 2023 के मुकाबले भारत का नेट हायरिंग सेंटीमेंट छह फीसदी मजबूत हुआ है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article