बिजनेस

Dr Lal PathLabs Share Price Target: बीएनपी परिबास ने बढ़ाई लालपैथलैब्स शेयर की कीमत, जानें क्यों?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 2, 2024, 06:49 PM IST

Dr Lal PathLabs Share Price Target 2024: बीएनपी परिबास (BNP Paribas) डॉक्टर लाल पैथलैब्स के शेयर का टारगेट रेट 4 फीसदी बढ़ाकर 3,181 रुपए कर दिया।

Image

लालपैथलैब्स के शेयर के रेट बढ़े

Photo : BCCL

Dr Lal PathLabs Share Price Target 2024: बीएनपी परिबास (BNP Paribas) डॉक्टर लाल पैथलैब्स के शेयर को लेकर काफी उत्साहित है और उसने शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने टारगेट रेट 4 फीसदी बढ़ाकर 3,181 रुपए कर दिया। साथ ही कहा है कि अब हम मेन बिजनेस की कीमत 34x FY26E EBITDA बनाम पहले के 34x Sep-25E EBITDA पर रखते हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया कि हमारा टारगेट मल्टीपल इसके पिछले 5 साल के औसत NTM EV/EBITDA मल्टीपल के अनुरूप है।

ईडी नाउ के मुताबिक नए जमाने के अधिकांश डायग्नोस्टिक्स प्लेयर्स ने अपने ऑनलाइन कारोबार को कम कर दिया है। जो भारी छूट पर टेस्ट की पेशकश करके बाजार में इंट्री करते हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें लगता है कि संगठित प्लेयर्स की हाई इंड टेस्टिंग क्षमताएं और नेटवर्क विस्तार बेजोड़ है और भारतीय डायग्नोस्टिक्स सेक्टर कम कीमतों के बजाय डॉक्टरों से काफी प्रभावित है।

Dr Lal PathLabs Q3 वित्त वर्ष 24 रिजल्ट

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का राजस्व सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़कर 539 करोड़ रुपए हो गया। जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 489 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का PAT साल-दर-साल 53.3 प्रतिशत बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 23 की इसी तिमाही में यह 54 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का EBITDA सालाना आधार पर 24.6 प्रतिशत बढ़कर 141 करोड़ रुपए हो गया जबकि वित्त वर्ष23 की तीसरी तिमाही में यह 113 करोड़ रुपए था। हालांकि बीएनपी पारिबा ने वित्त वर्ष 24-26E आय में 1-2 प्रतिशत की कटौती की है क्योंकि उन्होंने वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान को मामूली रूप से कम कर दिया है।

Dr Lal PathLabs शेयर की कीमतों का इतिहास

दो फरवरी 2024 तक बीएसई पर डॉ लाल पैथलैब्स का मार्केट कैप 20,451.66 करोड़ रुपए है। कंपनी बीएसई पर एसएंडपी बीएसई 500 का एक घटक है। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर की कीमत 2.05 फीसदी बढ़ी है जबकि पिछले एक महीने में इसमें 7.32 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि पिछले छह महीनों में स्टॉक की कीमत 6.54 फसदी और पिछले एक साल में 21.29 प्रतिशत बढ़ी है।

(डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे किसी निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए)

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article