बिजनेस

शेयर बाजार में दिवाली धमाका! सेंसेक्स 411 अंक उछला, निवेशकों की आज 2.79 लाख करोड़ की बंपर कमाई

दरअसल, 17 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,92,713 करोड़ रुपये था। आज बंद होने पर यह बढ़कर 4,69,71,968.15 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई।

Image

शेयर बाजार

शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज दिवाली का दिन काफी खास रहा। शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 600 अंकों क तेजी के साथ खुलने के बाद पूरी दिन मजबूती के साथ ट्रेड किया। अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक बढ़कर 84,363.37 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक बढ़कर 25,843.15 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की बंपर कमाई हुई। दरअसल, 17 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,92,713 करोड़ रुपये था। आज बंद होने पर यह बढ़कर 4,69,71,968.15 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी रही

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा स्टील लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 61.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article