बिजनेस

Didac India 2024: एशिया की सबसे बड़ी शिक्षा एवं कौशल की प्रदर्शनी, भाग लेंगी 20 देशों की 300 से अधिक कंपनियां

Didac India 2024: डीडैक इंडिया 2024 के 14वें संस्करण का सम्मेलन 8 से 20 सितंबर तक दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में किया जाएगा। इसमें 20 देशों की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी।

Image

दिल्ली में डिडैक इंडिया सम्मेलन

Photo : Twitter

Didac India 2024: एशिया की सबसे बड़ी शिक्षा एवं कौशल क्षेत्र की प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘डीडैक इंडिया 2024’ के 14वें संस्करण में 20 देशों की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस दौरान ये कंपनियां 5,000 से अधिक उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगी। एक बयान के मुताबिक, ‘डीडैक इंडिया’ के 14वें संस्करण का आयोजन इंडिया डिडैक्टिक्स एसोसिएशन (आईडीए) के साथ मिलकर वैश्विक प्रदर्शक मेस्से स्टटगार्ट इंडिया द्वारा किया जाएगा।

इसका आयोजन 18 से 20 सितंबर तक दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में किया जाएगा। बयान के अनुसार, अगले दशक में दुनियाभर में शिक्षा उद्योग के 10,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत का शिक्षा और कौशल उद्योग 2030 तक 313 अरब डॉलर तक हो सकता है।

इंडिया डिडैक्टिक्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य गुप्ता ने कहा कि सरकार के नजरिये का समर्थन करने और भारत की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए डीडैक इंडिया-2024 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एआई और तकनीक-संचालित समाधान की शुरुआत के साथ शिक्षा और कौशल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव से रूबरू है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article