बिजनेस

'Daava Soochak': DICGC ने जमाकर्ताओं के लिए शुरू किया 'दावा सूचक', निगरानी में होगी आसानी, जानिए डिटेल

DICGC New Facility 'Daava Soochak': भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की फुली सब्सिडियरी कंपनी डीआईसीजीसी ने कहा है कि जमाकर्ता अब डीआईसीजीसी वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर (अपने बैंक में पंजीकृत) दर्ज करके अपने दावों की स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

Image

DICGC ने जमाकर्ताओं के लिए शुरू किया 'दावा सूचक'

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • DICGC ने शुरू की नई सुविधा
  • जमाकर्ताओं के लिए पेश किया 'दावा सूचक'
  • निगरानी में होगी आसानी

DICGC New Facility 'Daava Soochak': जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) या डीआईसीजीसी (DICGC) ने जमाकर्ताओं के क्लेम स्टेटस पर नजर रखने के लिए एक ऑनलाइन इ्क्विपमेंट 'दावा सूचक' की शुरुआत की है। डीआईसीजीसी का काम विफल बैंकों के जमाकर्ताओं को बीमित राशि उपलब्ध कराने में मदद करना है। उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक ऑनलाइन साधन 'दावा सूचक' की मदद से जमाकर्ताओं के लिए दी जाने वाली सेवाओं में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें -

मोबाइल नंबर होगा अहम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की फुली सब्सिडियरी कंपनी डीआईसीजीसी ने कहा है कि जमाकर्ता अब डीआईसीजीसी वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर (अपने बैंक में पंजीकृत) दर्ज करके अपने दावों की स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

कुल कितनी जमा का है बीमा

वर्तमान में, कुल जमा खातों में से 97.8 प्रतिशत पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बाकी 2.2 प्रतिशत खातों में से जमाराशियाँ 5 लाख रुपये की सीमा तक बीमित हैं। वैल्यू के संदर्भ में, मार्च 2024 तक 43.1 प्रतिशत जमाराशियाँ बीमित थीं।

जमाकर्ता एक अप्रैल, 2024 के बाद सभी समावेशी निर्देशों (एआईडी) के तहत रखे गए बैंकों के लिए अपने दावों की स्थिति देख सकते हैं। निगम यह सुनिश्चित करता है कि संस्थागत जमा को छोड़कर बैंकों के पास सभी श्रेणियों की जमा राशियां सुरक्षित रहें। इसके लिए बीमा कवरेज को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article