Ujjivan Small Finance Bank Share Price Target: अगर आप किसी सस्ते शेयर पर दांव लगाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे। इस शेयर की कीमत 50 रु से भी कम है। ये है उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जिसे एक ब्रोकरेज फर्म ने BUY रेटिंग दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
52 रु है शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को 52 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मौजूदा मार्केट प्राइस 42.95 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 21 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
चेक करें शेयर का रिटर्न
- बीते 5 दिन में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 2.34 फीसदी गिरा है
- एक महीने में ये 1.42 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में शेयर करीब 15.5 फीसदी कमजोर हुआ है
- 2024 में अब तक ये करीब 25 फीसदी नीचे आया है
- 1 साल में इस शेयर ने करीब 14 फीसदी नुकसान कराया है
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कब हुआ शुरू
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड बैंगलोर में स्थित एक भारतीय स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जिसने 1 फरवरी 2017 को कारोबार शुरू किया। उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की बैंक में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
