दुनिया

Nepal Flood Video: नेपाल में सैलाब की ऐसी तबाही! रास्ते में जो आया तबाह हो गया, कमजोर दिल वाले ना देखें

Nepal Flash Flood Video: पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्रलयंकारी बाढ़ का एक भयावह वीडियो सामने आया है। जिसमें तेज सैलाब बसों, गाड़ियों और इमारतों के साथ ही जान बचाने को दौड़ रहे लोगों को बहाकर अपने साथ ले जाता दिख रहा है।

Nepal Flash Flood Video: पड़ोसी देश नेपाल में आज यानी बुधवार 26 अगस्त 2026 को आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी। तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने उसके रास्ते में आने वाली हर चीज को तबाह कर दिया। क्या बिल्डिंगें और क्या गाड़ियां, बाढ़ ने हर चीज को ताश के पत्तों की तरह जड़ से उखाड़ दिया। इस भीषण बाढ़ का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजी से आता हुआ सैलाब अपने साथ सबकुछ बहाकर ले जाता हुआ दिखता है। यह Video कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।

वीडियो में बाईं ओर से विशाल जल सैलाब आता हुआ दिखाई देता है। बड़ी संख्या में लोग इससे बचने के लिए दाईं ओर भागते हुए दिखते हैं, लेकिन उनकी बचने की यह कोशिश नाकाम ही साबित होती है। देखते ही देखते विशाल जल सैलाब वहां सब कुछ लील जाता है। जिस जगह का यह वीडियो है वहां कई बसें और अन्य गाड़ियां पार्क हैं और एक बिल्डिंग भी नजर आती है। बिल्डिंग के बाहर सड़क पर कई लोग जान बचाने के लिए भागते हुए दिखते हैं, लेकिन देखते ही देखते विशाल जल सैलाब बसों, गाड़ियों और बिल्डिंग के साथ ही लोगों को अपने साथ बहा ले जाता है।

इस भीषण बाढ़ के चलते नेपाल के सीमावर्ती इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। इस भीषण बाढ़ में अब तक 350 लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9 बजे भोटे कोशी नदी में अचानक उभान आया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आया। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और पास से स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान की खबर है।

इस प्रलयंकारी बाढ़ के चलते नेपाल में सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख हाईवे को बंद कर दिया गया है। नेपाल के काठमांडू-नागढुंगा, नागढुंगा-धादिंग, गल्छी-त्रिशूली, धादिंग-मुग्लिन, मुग्लिन-नारायणघाट रूट और नारायणी ब्रिज पर फिलहाल अगले आदेश तक यातायात बंद कर दिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article