बिजनेस

कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर, भारत ने OPEC+ समूह से उत्पादन बढ़ाने को कहा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 3, 2023, 08:27 AM IST

Oil Prices: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मध्य पूर्व में सबसे बड़े ऊर्जा सम्मेलन के लिए मंत्री और तेल उद्योग के प्रमुख एकत्र हुए हैं।

Image

OPEC+ द्वारा आपूर्ति में जो कटौती की गई वह कब तक रहेगी इस विषयों पर चर्चा होगी।

Photo : iStock

Oil Prices: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मध्य पूर्व में सबसे बड़े ऊर्जा सम्मेलन के लिए मंत्री और तेल उद्योग के प्रमुख एकत्र हुए हैं। इस सम्मेलन में तेल की बढ़ती कीमतों पर और ओपेक+ (OPEC+) द्वारा आपूर्ति में जो कटौती की गई वह कब तक रहेगी इस विषयों पर चर्चा होगी।

कौन-कौन चर्चा में हुए शामिल

अबू धाबी में वार्षिक एडिपेक शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधि, जो अपने लंबे इतिहास में तेल पर हावी रहा है, अपना समय ऊर्जा परिवर्तन के लिए लगाएंगे। इस साल ओपेक प्लस पर जलवायु का साया मंडरा रहा है। शेल पीएलसी , टोटलएनर्जीज एसई और ऑक्सिडेंटल पेट्रोलियम कॉर्प के CEO, अन्य लोगों के अलावा, सोमवार को ऊर्जा परिवर्तन की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरूई और ओपेक महासचिव हैथम अल-घैस का भी बोलने का कार्यक्रम है।

भारत बढ़ते दामों का मुद्दा उठाता रहा है

भारत सभी उत्पादक देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाता रहा है। देश तेल की मौजूदा कीमतों को लेकर भारत सहज नहीं है। अभी कच्चे तेल की कीमतें लंदन में 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हमें अभी और अधिक उत्पादन की जरूरत है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article