वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम देखकर उड़े होश, कब्र भी महंगा, सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video: पाकिस्तान में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। हाल ही में एक पेट्रोल पंप से वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर पेट्रोल के बढ़ते दामों और देश की आर्थिक बदहाली पर अपने अनोखे और दर्दभरे तंज से इंटरनेट पर छा गया है।

Image

पाकिस्तान का मजेदार मामला (तस्वीर साभार- @hooramkidunya)

Viral Video: पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट दौर से गुजर रहा है। आटा, दाल, दूध और बिजली के दामों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप से सामने आया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक देश की बदहाली और महंगाई पर ऐसा तंज कसता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर लोग हंस भी रहे हैं और उनकी आंखों में दर्द भी साफ झलक रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचता है। बैकग्राउंड में लगे डिस्प्ले बोर्ड पर ईंधन की दरें चौंकाने वाली हैं- जिसमें गोल्ड/प्रीमियम पेट्रोल 424 रुपए प्रति लीटर, सिल्वर/रेगुलर पेट्रोल 400 रुपए प्रति लीटर और डीजल 398.6 रुपए प्रति लीटर है। कीमतों के इस बड़े आंकड़े को देखकर शख्स अपनी बाइक को संभालते हुए कहता है कि पाकिस्तान में आम आदमी के लिए गाड़ी चलाना तो एक सपना बन ही चुका है, लेकिन अब बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी नामुमकिन जैसा हो गया है। वीडियो में शख्स के चेहरे पर झल्लाहट और बेबसी साफ देखी जा सकती है। वह मजाकिया लेकिन बेहद तीखे अंदाज में देश की हुकूमत और अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाता है। शख्स का कहना है कि महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अगर कोई सोचे कि तंग आकर मर जाए, तो कफन और दफनाना भी इतना महंगा हो चुका है कि इंसान मर भी नहीं सकता। पाकिस्तान में अब मौत भी सस्ती नहीं रही। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तान का मामला

वीडियो में शख्स की बातें सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो अलग ही लेवल का मामला है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को hooramkidunya नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तानी आवाम का सेंस ऑफ ह्यूमर ही उन्हें इस भयंकर महंगाई में जिंदा रखे हुए है। कुछ लोगों ने लिखा कि भले ही यह बात हंसकर कही गई हो, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई बेहद दर्दनाक है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article