बिजनेस

इस कंपनी में करोड़पति कर्मचारियों की भरमार,एक साल में बढ़ गए 25 फीसदी, घर-घर यूज होते हैं प्रोडक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 11:46 AM IST

Crorepati Club In HUL : एफएमसीजी क्षेत्र में HUL देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके प्रोडक्ट कोलगेट (Colgate), लाइफबॉय (Lifebuoy), सनसिल्क, डव, पेप्सोडेंट, khहार्लिक्स, पेप्सोडेंट, रेड लेवल, सर्फ , फेयर एंड लवली जैसे प्रोडक्ट घर में अपनी पहुंच रखते हैं। कंपनी का मार्केट कैप करीब 6.27 लाख करोड़ रुपये हैं।

Image

एक साल में करोड़ से ज्यादा सैलरी लेने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Photo : iStock

Crorepati Club In HUL : CEO फैक्ट्री के रुप में मशहूर एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) के करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में एक बार फिर इजाफा है। कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा सालाना सैलरी लेने वाली कर्मचारियों की संख्या 25 फीसदी के करीब बढ़ गई है। HUL भारत के उन कंपनियों में शामिल है जहां पर करोड़पति कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक कंपनी में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या 163 से बढ़कर 205 हो गई है। यानी बीते साल करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में 42 का इजाफा हुआ है।

इस तरह मिलती सैलरी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार HUL के कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा कंपनी के परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ होता है। यानी अगर कंपनी ज्यादा कमाएगी तो कर्मचारियों की सैलरी में ज्यादा इजाफा होगा। वहीं कम कमाई पर कम इजाफे का भी रिस्क रहता है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2022-23 में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में 163 से 205 तक इजाफा हुआ है। लेकिन करोड़ सैलरी पाने वाले 40 साल तक की कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। कुल 205 करोड़ सैलरी लेने वाले कर्मचारियों में एक तिहाई कर्मचारी 40 साल और उससे कम उम्र के हैं। जबकि एक दशक पहले ऐसे कर्मचारियों की संख्या आधी होती थी। जाहिर है कंपनी को स्टार्टअप और न्यूएज कंपनियों से चुनौती मिल रही है।

HUL के प्रोडक्ट घर-घर होते हैं यूज

एफएमसीजी क्षेत्र में HUL देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके प्रोडक्ट कोलगेट (Colgate), लाइफबॉय (Lifebuoy), सनसिल्क, डव, पेप्सोडेंट, khहार्लिक्स, पेप्सोडेंट, रेड लेवल, सर्फ , फेयर एंड लवली जैसे प्रोडक्ट घर में अपनी पहुंच रखते हैं। कंपनी का मार्केट कैप करीब 6.27 लाख करोड़ रुपये हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 2561 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article