बिजनेस

SBI खाता धारक हो जाएं सावधान, बैंक जाकर करना होगा नए एग्रिमेंट पर साइन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 14, 2023, 11:26 AM IST

SBI Bank Locker Agreement Revised: State Bank Of India ने सभी लॉकर धारकों को अपनी ब्रांच में जाकर बदले हुए लॉकर एग्रिमेंट (Revised Locker Agreement) पर दस्तखत करने को कहा है। बैंक ने लॉकर के शुल्क में बदलाव किया है जिसकी जानकारी ग्राहकों को बैंक जाकर मिलेगी।

Image

एसबीआई में लॉकर लेने का शुल्क ब्रांच और एरिया पर निर्भर करता है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई ग्राहकों के लिए सूचना
  • लॉकर के शुल्क में किया बदलाव
  • ब्रांच जाकर करना होगा साइन

SBI Locker New Fees: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने लॉकर सर्विस का फायदा लेने वाले सभी ग्राहकों को अपनी ब्रांच में जाकर बदले हुए लॉकर एग्रिमेंट पर साइन करने को कहा है। रिवाइज्ड लॉकर एग्रिमेंट पर नोटिस को लेकर एसबीआई ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक अपनी ब्रांच में जाकर नए एग्रीमेंट के बारे में जानें और उसपर साइन करें। हम सलाह देते हैं कि सभी एसबीआई लॉकर सर्विस लेने वाले ग्राहक नए एग्रिमेंट को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें।

आरबीआई भेज चुका है सर्कुलर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही सर्कुलर जारी करते हुए बैंकों को निर्देश दिए थे कि वो 30 अप्रैल तक सभी ग्राहकों को इसकी सूचना दें। इसके अलावा सुनिश्चित किया जाए कि 50 प्रतिशत ग्राहक 30 जून तक और 75 प्रतिशत ग्राहक 30 सितंबर तक रिवाइज्ड बैंक लॉकर एग्रिमेंट पर साइन कर दें।

कितना चार्ज लेता है एसबीआई?

एसबीआई में लॉकर लेने का शुल्क ब्रांच और एरिया पर निर्भर करता है। ये बैंक छोटे और मीडियम आकार के लॉकर्स का 500 रुपये और जीएसटी के अलावा एक बार लॉकर रजिस्ट्रेशन चार्ज लेता है। बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर्स के लिए ग्राहकों को 1,000 रुपये के साथ जीएनजी और रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होता है।

एसबीआई में छोटे लॉकर का किराया

- शहरी और मेट्रो सिटी के लिए 2,000 रुपये और जीएसटी

- ग्रामीण और सेमीअर्बन के लिए 1,500 रुपये और जीएसटी

एसबीआई में मीडियम लॉकर का किराया

- शहरी और मेट्रो सिटी के लिए 4,000 रुपये और जीएसटी

- ग्रामीण और सेमीअर्बन के लिए 3,000 रुपये और जीएसटी

एसबीआई में लार्ज लॉकर का किराया

- शहरी और मेट्रो सिटी के लिए 8,000 रुपये और जीएसटी

- ग्रामीण और सेमीअर्बन के लिए 6,000 रुपये और जीएसटी

एसबीआई में Extra Large लॉकर का किराया

- शहरी और मेट्रो सिटी के लिए 12,000 रुपये और जीएसटी

- ग्रामीण और सेमीअर्बन के लिए 9,000 रुपये और जीएसटी

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article