CMPDIL IPO: सरकारी कंपनी Coal India Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी CMPDIL का IPO 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। कंपनी के RHP के मुताबिक, एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 18 मार्च को होगी। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी। Coal India करीब 10.71 करोड़ शेयर बेचकर हिस्सेदारी घटाएगी।
कंपनी क्या करती है
CMPDIL कोल सेक्टर की एक अहम तकनीकी और कंसल्टेंसी कंपनी है। यह कोल एक्सप्लोरेशन, माइन प्लानिंग और डिजाइन, कोल बेनिफिसिएशन, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग और आईसीटी सर्विसेज जैसी सेवाएं देती है। कंपनी मुख्य रूप से Coal India और उसकी सहायक कंपनियों को तकनीकी और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी प्रदान करती है। इसके अलावा लैब सर्विसेज और फील्ड सर्विसेज भी इसके काम का हिस्सा हैं।
कौन संभाल रहा है IPO
CMPDIL के इस पब्लिक इश्यू के लिए IDBI Capital Markets & Securities और SBI Capital Markets को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह IPO सरकार की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत PSU कंपनियों की लिस्टिंग और वैल्यू अनलॉकिंग पर जोर दिया जा रहा है।
BCCL ने कराई थी कमाई
इससे पहले Coal India की एक और सहायक कंपनी Bharat Coking Coal Limited (BCCL) ने भी जनवरी में करीब 1071 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च किया था। BCCL के IPO ने निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन दिया था। कंपनी का इश्यू प्राइस करीब ₹23 प्रति शेयर था, जबकि शेयर बाजार में इसकी एंट्री करीब ₹45 के आसपास हुई। यानी लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को लगभग 95% तक का मुनाफा मिला। अब CMPDIL की लिस्टिंग से कोल सेक्टर में सरकारी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है।
PSU लिस्टिंग रणनीति का हिस्सा
सरकार पिछले कुछ वर्षों से PSU कंपनियों की लिस्टिंग के जरिए वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति पर काम कर रही है। CMPDIL का IPO भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले Coal India की एक और सहायक Bharat Coking Coal Limited (BCCL) भी जनवरी में करीब 1071 करोड़ रुपये का IPO लेकर आई थी।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
