बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 1470 अंक टूटा, निफ्टी 488 अंक फिसलकर बंद, 10 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में मार्च के दूसरे सप्ताह का अंत निवेशकों के लिए बेहद दर्दनाक रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स सहित पूरे बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई, जिससे महज एक दिन में निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Image

बाजार मे तबाही का सिलसिला जारी

Nifty Sensex Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। मार्च के दो सप्ताह में 9 दिन के कारोबार में निवेशकों को करीब 27 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। 2 मार्च को भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,56,17,223.98 करोड़ रुपये था, जो शुक्रवार 13 मार्च को घटकर 4,29,38,741.31 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह महज 9 कारोबारी सत्र में मार्केट कैप से 26,78,482.67 करोड़ साफ हो चुके हैं। वहीं, एक दिन के कारोबार में 10 लाख करोड़ का झटका लगा है। 12 मार्च को क्लोजिंग के समय मार्केट कै 4,39,72,120.42 करोड़ रुपये था, जो शुक्रवार को घटकर 4,29,89,533.65 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह सिर्फ एक दिन में करीब 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

चौतरफा बिकवाली हावी

कारोबार के दौरान बाजार में लगातार बिकवाली का माहौल बना रहा। शुरुआती हल्की मजबूती के बाद बाजार तेजी से नीचे आया और दिन के निचले स्तर के आसपास बंद हुआ। बाजार की चाल से साफ संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और वैश्विक घटनाक्रमों का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का असर लगभग सभी सेक्टर्स और ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में देखने को मिला। बेंचमार्क के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2–3% तक टूटे। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, ऑटो और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी।

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिला और दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा, जिसके चलते बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही।

निफ्टी में लगातार दबाव : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 488 अंक यानी 2.06% की गिरावट के साथ 23,151.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 23,462.50 पर ओपनिंग की और दिन में अधिकतम 23,492.40 तक गया, जबकि बिकवाली बढ़ने के बाद यह 23,112.00 के निचले स्तर तक फिसल गया।

इंडेक्सबंद स्तरगिरावटओपनहाईलो
Nifty 5023,151.10-488.05 (-2.06%)23,462.5023,492.4023,112.00
Sensex74,563.92-1,470.50 (-1.93%)75,444.2275,576.2074,454.60

सेंसेक्स में भी बड़ी गिरावट : सेंसेक्स भी दबाव में रहा और 1,470 अंक यानी करीब 1.93% टूटकर 74,563.92 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 75,444.22 पर की थी। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 75,576.20 रहा, जबकि बिकवाली के चलते यह 74,454.60 के दिन के निचले स्तर तक गिर गया।

सेक्टोरल इंडेक्स में कहां सबसे ज्यादा गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा दबाव मेटल शेयरों में रहा। Nifty Metal करीब 4.95% गिरकर 11,276 के आसपास बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो और PSU बैंक शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। ऑटो सेक्टर इंडेक्स करीब 3.54% गिरकर 24,208 पर आ गया, जबकि Nifty PSU Bank करीब 3.85% टूटकर 8,505 पर बंद हुआ। मीडिया सेक्टर में भी कमजोरी रही और यह करीब 3% गिरा। आईटी, फार्मा, रियल्टी और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर भी गिरावट के साथ बंद हुए, हालांकि FMCG सेक्टर में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रही और यह करीब 0.53% ही फिसला।

सेक्टरइंडेक्स स्तरगिरावट (%)
Nifty Metal11,276.80-4.95%
Nifty PSU Bank8,505.35-3.85%
Nifty Auto24,208.90-3.54%
Nifty Media1,307.85-3.06%
Nifty Consumer Durables35,001.35-2.88%
Nifty Oil & Gas11,293.55-2.12%
Nifty Private Bank25,502.60-2.13%
Nifty IT29,115.90-1.57%
Nifty Pharma22,841.35-1.86%
Nifty FMCG47,932.70-0.53%

कैसा रहा ब्रॉड मार्केट का हाल?

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का असर केवल बेंचमार्क इंडेक्स तक सीमित नहीं रहा बल्कि ब्रॉड मार्केट में भी व्यापक कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई, जिससे संकेत मिलता है कि बिकवाली बाजार के बड़े हिस्से में फैली हुई है। वैश्विक तनाव, क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर रही और व्यापक बाजार में दबाव बना रहा। सबसे ज्यादा गिरावट छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों में देखने को मिली। Nifty Midcap 100, Midcap 150 और Smallcap 250 जैसे इंडेक्स करीब 2.5% से 2.7% तक टूटे, जबकि माइक्रोकैप शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। यह संकेत देता है कि जोखिम वाले शेयरों से निवेशक तेजी से बाहर निकल रहे हैं।

इंडेक्सस्तरगिरावट (%)
Nifty 10023,856-2.13%
Nifty 20013,021-2.23%
Nifty 50021,395-2.29%
Nifty Midcap 10054,754-2.66%
Nifty Midcap 15020,233-2.68%
Nifty Smallcap 10015,899-2.49%
Nifty Smallcap 25014,856-2.69%
Nifty Microcap 25019,735-2.83%
विक्स ने बढ़ाई धड़कनें

इसके अलावा बाजार में अस्थिरता भी बढ़ी। India VIX करीब 5% से ज्यादा बढ़कर 22 के ऊपर पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती घबराहट और अनिश्चितता को दर्शाता है। जब VIX में तेजी आती है तो आमतौर पर इसका मतलब होता है कि निवेशक निकट भविष्य में ज्यादा उतार-चढ़ाव की आशंका देख रहे हैं।

मार्केट कैप घटा

मार्केट कैप घटा

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article