Nifty Sensex Share market Today: पश्चिम एशिया में जारी संषर्घ के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों, सेक्टोरल बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार दबाव में बंद हुए। दिनभर की उतार-चढ़ाव भरी ट्रेडिंग के बाद बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों के करीब टिके। ब्रॉड मार्केट में भारी गिरावट और VIX में तेज उछाल ने निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी है। इसके अलावा चौतरफा बिकवाली के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ की कमी आई है।
बेंचमार्क इंडेक्स में गहरी गिरावट
BSE सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29% गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने 78,543.73 पर कमजोर शुरुआत की और दिन में 80,632.55 का उच्च स्तर छूने के बाद दोबारा दबाव में आ गया। NSE निफ्टी 312.95 अंक यानी 1.24% टूटकर 24,865.70 पर बंद हुआ। निफ्टी का इंट्राडे हाई 24,989.35 और लो 24,603.50 रहा, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है।
| इंडेक्स | क्लोजिंग | बदलाव (अंक) | % बदलाव | ओपन | हाई | लो | पिछला बंद |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| NIFTY 50 | 24,865.70 | -312.95 | -1.24% | 24,659.25 | 24,989.35 | 24,603.50 | 25,178.65 |
| SENSEX | 80,238.85 | -1,048.34 | -1.29% | 78,543.73 | 80,632.55 | 78,543.73 | 81,287.19 |
मार्केट ब्रेड्थ ने बढ़ाई चिंता
बाजार की चौड़ाई बेहद कमजोर रही। कुल 3,297 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,579 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सिर्फ 651 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर महज 37 शेयर रहे, जबकि 635 शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। लोअर सर्किट में 204 शेयरों का बंद होना व्यापक बिकवाली का संकेत देता है। इंडिया VIX 25% उछलकर 17.13 पर पहुंच गया, जो निकट अवधि में ऊंची अस्थिरता की आशंका दिखाता है।
ब्रॉड मार्केट में ज्यादा दबाव
लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1.58% और स्मॉलकैप 100 लगभग 1.75% फिसले। निफ्टी माइक्रोकैप 250 में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। इससे साफ है कि बिकवाली व्यापक रही और निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों में कटौती की।
सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन
सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी ऑटो 2.20% गिरा, जबकि ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.15% की कमजोरी रही। PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी 1.5% से ज्यादा टूटे। IT इंडेक्स में 1% से अधिक गिरावट रही। हालांकि निफ्टी मेटल हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ और फार्मा इंडेक्स लगभग सपाट रहा।
| सेक्टर इंडेक्स | क्लोजिंग | % बदलाव | ओपन | हाई | लो |
|---|---|---|---|---|---|
| NIFTY AUTO | 27,540.10 | -2.20% | 27,196.40 | 27,951.85 | 27,133.55 |
| NIFTY FINANCIAL SERVICES 25/50 | 29,888.95 | -1.13% | 29,623.95 | 30,050.65 | 29,597.45 |
| NIFTY FMCG | 50,751.65 | -0.76% | 49,968.25 | 50,879.50 | 49,954.15 |
| NIFTY IT | 30,272.95 | -1.08% | 30,020.15 | 30,587.30 | 29,889.50 |
| NIFTY MEDIA | 1,390.35 | -1.82% | 1,380.15 | 1,406.20 | 1,373.80 |
| NIFTY METAL | 12,269.80 | +0.24% | 11,909.90 | 12,344.80 | 11,896.00 |
| NIFTY PHARMA | 22,956.70 | +0.02% | 22,385.30 | 22,994.55 | 22,354.10 |
| NIFTY PSU BANK | 9,639.35 | -1.84% | 9,538.05 | 9,742.40 | 9,526.50 |
| NIFTY PRIVATE BANK | 28,357.95 | -0.91% | 28,134.80 | 28,470.35 | 28,093.65 |
| NIFTY REALTY | 768.05 | -1.61% | 751.75 | 770.65 | 751.75 |
| NIFTY HEALTHCARE INDEX | 14,857.35 | -0.09% | 14,492.30 | 14,883.35 | 14,480.55 |
| NIFTY CONSUMER DURABLES | 36,778.35 | -2.15% | 36,546.20 | 37,230.30 | 36,237.15 |
| NIFTY OIL & GAS | 12,001.30 | -2.15% | 12,085.40 | 12,159.55 | 11,888.05 |
| NIFTY MIDSMALL HEALTHCARE | 43,578.25 | -0.86% | 42,565.80 | 43,686.60 | 42,565.80 |
| NIFTY FINANCIAL SERVICES EX-BANK | 30,869.70 | -1.66% | 30,522.40 | 31,216.00 | 30,495.30 |
| NIFTY MIDSMALL FINANCIAL SERVICES | 20,275.55 | -1.50% | 19,930.90 | 20,554.30 | 19,916.65 |
| NIFTY MIDSMALL IT & TELECOM | 8,355.65 | -1.69% | 8,189.35 | 8,503.45 | 8,168.70 |
| NIFTY CHEMICALS | 27,386.35 | -1.36% | 26,754.65 | 27,563.85 | 26,754.55 |
| NIFTY500 HEALTHCARE | 18,785.75 | -0.39% | 18,332.75 | 18,817.20 | 18,317.65 |
प्रमुख शेयरों में उतार-चढ़ाव
निफ्टी के दिग्गज शेयरों में L&T में 5% से अधिक गिरावट दर्ज हुई। इंडिगो 6% से ज्यादा टूटकर टॉप लूजर रहा। अडानी पोर्ट्स, मारुति और एशियन पेंट्स में भी 3% तक की गिरावट रही। दूसरी ओर BEL में 2% से अधिक तेजी रही, जबकि हिंदाल्को और ONGC सीमित बढ़त के साथ बंद हुए।
आगे क्या संकेत
वर्तमान परिदृश्य में बाजार का रुख सावधानी भरा दिखाई देता है। ब्रॉड मार्केट में कमजोरी और VIX में उछाल यह संकेत देते हैं कि निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और संस्थागत निवेशकों के प्रवाह पर रहेगी।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
