बिजनेस

चांदी का भाव आज का 12 जून 2026: रेट में 10000 रुपये बढ़ोतरी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में चांदी के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 June 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2,55,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.93% बढ़कर यानी 2240 रुपये तेजी के साथ 2,41,893 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,39,653 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,43,000 रुपये प्रति किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 10000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,32,591 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,42,295 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,42,582 रुपये किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 फाइन चांदी₹243₹2,430₹24,300₹243,000₹6,889₹2,834
925 स्टर्लिंग चांदी₹225₹2,248₹22,478₹224,775₹6,372₹2,622
900 कॉइन चांदी₹219₹2,187₹21,870₹218,700₹6,200₹2,551
800 जर्मन चांदी₹194₹1,944₹19,440₹194,400₹5,511₹2,267

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
जलगांव₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव 2,45,700 रुपये (सभी कर सहित) प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सर्राफा बाजार की कारोबारी धारणा दबाव में रही और हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 63.18 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महंगाई को लेकर बनी चिंताओं के बीच निवेशकों के डॉलर की ओर रुख करने से गुरुवार को चांदी वायदा लगातार पांचवें सत्र में दबाव में रहे और इनकी कीमत 1,705 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,705 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.48 प्रतिशत टूटकर 63.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

चांदी यह गिरावट तब आई जब गुरुवार को यूरोपियन केंद्रीय बैंक ने अपनी मुख्य ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे सख्त वैश्विक मौद्रिक नीति की संभरावनाएं और मजबूत हुईं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीति को और सख्त किए जाने की संभावना को भी ध्यान में रख रहे हैं। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ने की उम्मीद है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड प्रतिफल के ऊंचे स्तर पर बने रहने से कीमती धातुओं की मांग में कमी जारी रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article