बिजनेस

चांदी का भाव आज का 8 मई 2026: रेट में बड़ा उलटफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 4 दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमतों में भी नरमी आई। चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,300 रुपये प्रति किलो रही। यह गुरुवार को 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 0.81% बढ़कर यानी 2084 रुपये तेजी के साथ 2,60,624 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,58,540 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,54,798 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,55,200 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,55,600 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है। वैश्विक बाजारों में, हाजिर चांदी तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस रही। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
जलगांव₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,749₹27,490₹2,74,900
कटक₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

डॉलर में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण आई है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलो हो गई। यह लगातार चौथा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी आई है। पिछले सत्र में चांदी की कीमत में 3,500 रुपये बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी की कीमतें 5% से भी अधिक बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुववार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,068 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56,333 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,053 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस हो गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article