बिजनेस

Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से दिल्ली-NCR में महंगा मिलेगा दूध, जानें नई कीमतें

मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग प्रकार के दूध की कीमतों में बदलाव किया है। टोंड मिल्क की कीमत अब बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं, इसके पैकेट वाले दूध की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर होगी।

Image

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम।

दिल्ली-NCR के लोगों को अब दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाने के पीछे किसानों से दूध खरीदने की लागत और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वजह बताया है।

दूध की अलग-अलग वैरायटी के नए रेट

सूत्रों के मुताबिक मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग प्रकार के दूध की कीमतों में बदलाव किया है। टोंड मिल्क की कीमत अब बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं, इसके पैकेट वाले दूध की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर होगी।

इसके अलावा फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। गाय के दूध के लिए अब ग्राहकों को 65 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं, डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इस साल दूसरी बार बढ़े दूध के दाम

मदर डेयरी ने इस साल दूसरी बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मई 2026 में भी कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे। कंपनी का कहना है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा दूध के कारोबार से जुड़ी अन्य चीजों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कंपनी के मुताबिक, इन बढ़ती लागतों का असर कारोबार पर पड़ रहा है। ऐसे में कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा। खासकर उन परिवारों को ज्यादा खर्च करना होगा, जो रोजाना बड़ी मात्रा में दूध खरीदते हैं। दूध महंगा होने से चाय, कॉफी, दही और दूसरी डेयरी से जुड़ी चीजों का खर्च भी बढ़ सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article