बिजनेस

चांदी का भाव आज का 30 अप्रैल 2026: रेट में उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 April 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 April 2026 : पश्चिम एशिया तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver rate today) में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 2.88% चढ़कर यानी 6717 रुपये तेजी के साथ 2,39,917 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,33,200 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,36,300 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,36,882 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,40,331 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 5000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बता रहे हैं, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। यह 500 रुपये बढ़कर 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.18 प्रतिशत टूटकर 72.99 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

कच्चे तेल की कीमत में तेजी तथा डॉलर के मजबूत होने की चिंताओं के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 1,137 रुपये की गिरावट के साथ 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,137 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,208 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 2,020 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्टैक्ट की कीमत 1,964 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,799 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 6,868 लॉट का कारोबार हुआ।

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा के मई डिलीवारी वाले अनुबंध की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article