बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 अगस्त 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 August 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 August 2026 : अमेरिका-ईरान चल रहे संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन हो रहा है। उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.13% घटकर यानी 2479 रुपये गिरावट के साथ 2,17,488 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,967 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,18,160 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 58.22 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 1 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोले की कीमत
सिल्वर 999 फाइन₹218,160₹6,185₹2,545
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹201,798₹5,721₹2,354
सिल्वर 900 कॉइन₹196,344₹5,566₹2,290
सिल्वर 800 जर्मन₹174,528₹4,948₹2,036

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा चांदी का भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। फुटकर कारोबारियों और ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी के बावजूद चांदी 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर स्थिर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पर दबाव देखने को मिला। हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) की कीमत लगभग 2% गिरकर 57.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा चांदी का वायदा भाव?

घरेलू वायदा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध का भाव 817 रुपये (0.37%) टूटकर 2,19,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। उधर, वैश्विक बाजार में भी नरमी का रुख बना रहा। न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.70% की गिरावट के साथ 58.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मुनाफावसूली और सौदों की बिकवाली के चलते चांदी वायदा कीमतों पर दबाव बना। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, कोटक सिक्योरिटीज की जिंस अनुसंधान विभाग की एवीपी कायनात चेनवाला ने कहा कि डॉलर में मजबूती आने से चांदी की तेजी थम गई है और इसकी कीमत 58 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने भी वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की मांग को प्रभावित किया है। इसके चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल सोने और चांदी जैसे बुलियन उत्पादों की ओर कुछ कमजोर पड़ा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article