बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 अगस्त 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 August 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 August 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज दिन भर बढ़ोतरी होने के बाद रात होते-होते फिर गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.32% घटकर यानी 457 रुपये गिरावट के साथ 1,41,054 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,43,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,092.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 900 रुपये घटकर 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 3 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोले की कीमत
24 कैरेट सोना₹143,070₹405,597₹166,874
22 कैरेट सोना₹131,148₹371,797₹152,968
20 कैरेट सोना₹119,225₹337,997₹139,062
18 कैरेट सोना₹107,303₹304,197₹125,156
16 कैरेट सोना₹95,380₹270,398₹111,249
14 कैरेट सोना₹83,458₹236,598₹97,343
12 कैरेट सोना₹71,535₹202,798₹83,437
10 कैरेट सोना₹59,613₹168,999₹69,531

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹144370₹132350₹108310
कोलकाता₹144220₹132200₹108160
मुंबई₹144220₹132200₹108160
चेन्नई₹144550₹132500₹110650
बैंगलोर₹144220₹132200₹108160
हैदराबाद₹144220₹132200₹108160
केरल₹144220₹132200₹108160
पुणे₹144220₹132200₹108160
वडोदरा₹144270₹132250₹108210
अहमदाबाद₹144270₹132250₹108210
जयपुर₹144370₹132350₹108310
लखनऊ₹144370₹132350₹108310
अयोध्या₹144370₹132350₹108310
गुड़गांव₹144370₹132350₹108310
चंडीगढ़₹144370₹132350₹108310
गाजियाबाद₹144370₹132350₹108310
नोएडा₹144370₹132350₹108310
पटना₹144270₹132250₹108210
नागपुर₹144220₹132200₹108160
सूरत₹144270₹132250₹108210
भुवनेश्वर₹144220₹132200₹108160
नासिक₹144250₹132230₹108190

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा सोने का भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। फुटकर कारोबारियों और ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी के चलते 99.9% शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसकी कीमत ₹1,48,000 प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना रहा। हाजिर सोने (स्पॉट गोल्ड) की कीमत 48.28 डॉलर (1.18%) गिरकर 4,055.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा सोने का वायदा भाव?

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 818 रुपये (0.56%) टूटकर ₹1,44,022 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.69% फिसलकर 4,075 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग का असर वायदा कीमतों पर भी साफ दिखाई दिया।

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में ज्वैलर्स और फुटकर कारोबारियों की मजबूत खरीदारी ने सोने के दाम को सहारा दिया। वहीं, चांदी की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार करती रहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की जिंस अनुसंधान विभाग की एवीपी कायनात चेनवाला के अनुसार, डॉलर में मजबूती आने से हाजिर सोना अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आ गया है और 4,060 डॉलर प्रति औंस के स्तर से भी फिसल गया। वहीं, चांदी की कीमतें भी नरम रुख के साथ 58 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने भी वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की मांग को प्रभावित किया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी सोने और चांदी में कुछ कम हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article