बिजनेस

चांदी का भाव आज का 24 दिसंबर 2025: नए शिखर पर रेट, उड़ जाएंगे होश! जानें आपके शहर में क्या है दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी अब 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार नया-नया रिकॉर्ड बना रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 2 लाख के पार नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,11,000 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,18,954 रुपए किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,18,983 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,33,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,330₹23,300₹2,33,000
मुंबई₹2,330₹23,300₹2,33,000
कोलकाता₹2,330₹23,300₹2,33,000
चेन्नई₹2,440₹24,400₹2,44,000
पटना₹2,330₹23,300₹2,33,000
लखनऊ₹2,330₹23,300₹2,33,000
मेरठ₹2,330₹23,300₹2,33,000
कानपुर₹2,330₹23,300₹2,33,000
अयोध्या₹2,330₹23,300₹2,33,000
गाजियाबाद₹2,330₹23,300₹2,33,000
नोएडा₹2,330₹23,300₹2,33,000
गुड़गांव₹2,330₹23,300₹2,33,000
जयपुर₹2,330₹23,300₹2,33,000
अहमदाबाद₹2,330₹23,300₹2,33,000
पुणे₹2,330₹23,300₹2,33,000
लुधियाना₹2,330₹23,300₹2,33,000
गुवाहाटी₹2,330₹23,300₹2,33,000
इंदौर₹2,330₹23,300₹2,33,000
चंडीगढ़₹2,330₹23,300₹2,33,000
बैंगलोर₹2,330₹23,300₹2,33,000
भुवनेश्वर₹2,440₹24,400₹2,44,000
केरल₹2,440₹24,400₹2,44,000
रायपुर₹2,330₹23,300₹2,33,000
हैदराबाद₹2,440₹24,400₹2,44,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्रार्फा संध के मुताबिक चांदी में भी लगातार दूसरे दिन तेजी आई, और यह दिल्ली में 2,750 रुपये बढ़कर 2,17,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में, चांदी 10,400 रुपये प्रति किलोग्राम की तेज वृद्धि दर्ज करने के बाद 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कैलेंडर वर्ष के दौरान, चांदी की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज किए गए 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,27,550 रुपये, या 142.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, हाजिर चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर विदेशी व्यापार में पहली बार 70 डॉलर प्रति औंस के निशान को पार कर गई। इस साल अब तक, चांदी की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज किए गए 28.97 डॉलर प्रति औंस से 41.03 डॉलर या 141.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,724 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत चढ़कर 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। चांदी का वायदा भाव पहली बार 70 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया। इसमें 1.59 अमेरिकी डॉलर या 2.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 70.15 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के परिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि सर्राफा कीमतों में अभूतपूर्व तेजी जारी है, जिसमें हाजिर सोना 4,500 डॉलर के स्तर के करीब एक और मील का पत्थर छू रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी का यह ताजा दौर इस उम्मीद से प्रेरित है कि फेडरल रिजर्व वर्ष 2026 में एक से ज़्यादा बार ब्याज दर में कटौती करेगा, साथ ही बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश अपील को मजबूत कर रहा है।

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों में भारी निवेश करने से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article