बिजनेस

कैट: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत को बनाएगा मजबूत वैश्विक कारोबारी भागीदार

कैट के मुताबिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय कारोबार, निवेश और रोजगार के लिए नए अवसर खोलेगा। संगठन का कहना है कि इससे एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात सेक्टर को खास तौर पर मजबूती मिलेगी।

Image

भारत-अमेरिका में हुई ट्रेड डील।

Photo : PTI

भारत और अमेरिका के बीच हुआ नया व्यापार समझौता दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बीच यह करार ऐसे समय पर हुआ है, जब वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद व्यापार साझेदारों की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। जानकारों के मुताबिक इस समझौते से भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूमिका और मजबूत होगी।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार बढ़ेगा

बीजेपी सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि इस समझौते से भारत-अमेरिका के बीच व्यापार बढ़ेगा और देश में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। खास तौर पर एमएसएमई, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इस करार से इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन, फार्मा, कपड़ा उद्योग, रत्न एवं आभूषण, कृषि उत्पाद, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल सेवाओं जैसे कई अहम क्षेत्रों में कामकाज आसान होगा। व्यापार से जुड़ी अड़चनें कम होने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने से भारतीय निर्यातकों और कारोबारियों को राहत मिलने की संभावना है।

सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर

इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकेंगी। कुल मिलाकर, यह व्यापार समझौता सिर्फ एक कारोबारी करार नहीं है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच लंबी अवधि की आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में रफ्तार मिलेगी और देश को वैश्विक व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद मिलेगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article