Mutual Fund SIP Calculator : अगर आप ये सोचते हैं कि निवेश केवल बड़ी रकम से किया जा सकता है तो यह गलत है। आप बहुत छोटी-छोटी बचत के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीमों को छोटी बचत योजना कहा जाता है, पर यहां रिटर्न सीमित है। आप इसके बजाय म्यूचुअल फंड में छोटी बचत जमा कर सकते हैं, जहां ज्यादा रिटर्न की उम्मीद रहती है।
यहां छोटी बचत से हमारा मतलब है डेली 200 रु। आप डेली 200 रु बचा कर केवल 5 साल में 5 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर
अगर आप डेली 200 रु बचाते हैं तो म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 5 साल बाद आपके हाथ कुल 4.94 लाख रु होंगे। मगर आपको एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में ये पैसा डेली नहीं बल्कि मासिक आधार पर निवेश करना होगा।
कितना होगा इंवेस्टमेंट अमाउंट
200 रु डेली से आपको हर महीने 6000 रु का निवेश करना होगा। 5 साल में आप कुल 3.60 लाख रु का निवेश करेंगे, जबकि अनुमानित 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको 1.34 लाख रु का फायदा मिलेगा। यानी 5 साल बाद आपको मिलेंगे 4.94 लाख रु।
ध्यान रहे कि यहां 12 फीसदी रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। ये कम भी रह सकता है और ज्यादा भी हो सकता है।
5 साल में 22 फीसदी तक सालाना रिटर्न देने वाले ईएलएसएस फंड
- पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड डायरेक्ट-ग्रोथ : 13.48 फीसदी
- कोटक टैक्स सेवर फंड डायरेक्ट-ग्रोथ : 14.69 फीसदी
- मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड डायरेक्ट-ग्रोथ : 15.15 फीसदी
- केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर डायरेक्ट- ग्रोथ : 15.40 फीसदी
- क्वांट टैक्स प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ : 22.87 फीसदी
जरूरत के समय में मिलेगा पैसा
अगर आपको जरूरत पड़े तो आप जब चाहें तब पैसा निकाल सकते हैं। अपने फंड को रिडीम करें और 1-2 दिन में पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
