बिजनेस

Bharat Highways InvIT IPO: भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ खुला, 98-100 रु है प्राइस बैंड, जानिए कितना चल रहा GMP

Bharat Highways Infrastructure Investment Trust InvIT IPO: भारत हाईवेज इनविट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 98-100 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2500 करोड़ रु जुटाएगी। इसने आईपीओ में 150 शेयरों की लॉट रखी है।

Image

भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ खुला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ खुला
  • 98-100 रु है प्राइस बैंड
  • जीरो चल रहा है GMP

Bharat Highways Infrastructure Investment Trust InvIT IPO: भारत हाईवेज इनविट का 2,500 करोड़ रु का आईपीओ बुधवार 28 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 1 मार्च तक खुला रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले भारत हाईवेज इनविट ने एंकर निवेशकों से 826 करोड़ रु जुटाए हैं। इन एंकर निवेशकों में सोसाइटी जेनरल, कॉप्थॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड शामिल हैं। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 6 मार्च को होगी। आगे जानिए आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड कितना है और ग्रे-मार्केट में ये शेयर कितने प्रीमियम पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

जानिए आईपीओ की पूरी डिटेल

भारत हाईवेज इनविट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 98-100 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2500 करोड़ रु जुटाएगी। इसने आईपीओ में 150 शेयरों की लॉट रखी है। यानी कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

कितना है भारत हाईवेज इनविट का जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार भारत हाईवेज इनविट का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 'जीरो' है। जीरो जीएमपी का मतलब है कि ये शेयर बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के लिस्ट हो सकता है। इससे न आवेदकों को फायदा होगा न नुकसान। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी कंपनी के शेयर का जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

भारत हाईवेज इनविट एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमें ट्रस्ट है, जिसे भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स के पोर्टफोलियो को एक्वायर करने, मैनेज करने और निवेश करने के लिए शुरू किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article